15 अगस्त तक मौसम विभाग की चेतावनी, दिल्ली-NCR में बारिश और चलेंगी हवाएं; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 4-5 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन तापमान अधिक रहने से नमी से खास राहत नहीं मिलेगी। पिछले दो वर्ष ...और पढ़ें
-1786349130463_m.webp)
दिल्ली में भारी बारिश के बीच गीली सड़क से गुजरते लोग। फोटो - PTI
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में अगले 4-5 दिन हल्की बारिश संभव।
शनिवार को दो साल में अगस्त की सर्वाधिक वर्षा दर्ज।
बारिश से जलभराव और भीषण जाम की समस्या।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी अगले 4-5 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अगस्त को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस बीच हवा 10-15 किमीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। 14 अगस्त को पश्चिमी हवाएं चल सकती है, जबकि 15 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में पूरे हफ्ते बादल छाए रहने और कभी-कभी हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश से मौजूदा नमी से कोई खास राहत नहीं मिल सकती है, क्योंकि तापमान काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों में तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में 6 अगस्त से 9 अगस्त तक रुक-रुकर बारिश होती रही। इस बीच एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया। पिछले कई दिनों से लोगों को जलभराव और जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा ह
दिल्ली में राजघाट के पास आउटर रिंग रोड पर भारी बारिश के बाद पानी से भरी सड़क से एक युवक गाड़ी को धक्का देकर निकाल रहा है। ANI
टूटा दो साल का रिकॉर्ड
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार पिछले दो वर्षों में इस महीने का सबसे अधिक वर्षा वाला दिन रहा। सुबह तक पिछले 24 घंटों में 98.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह अगस्त में 2024 के बाद से एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा है।
खबरें और भी
शुक्रवार को दिल्ली में भारी बारिश के बाद दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स ऑफिस के बाहर पानी भरे इलाके में गाड़ियां खड़ी। ANI
रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना भी बरकरार है।
कई इलाकों में भारी जलभराव
पिछले कई दिनों में दिल्ली-एनसीआर के शहरों में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को दिल्ली में राजघाट के पास आउटर रिंग रोड पर भारी बारिश के बाद पानी से भरी सड़क से गुजरते लोग। ANI
भीषण जाम से जूझे लोग
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बीच हाईवे व अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति भी स्थिति बनी। कई मार्गों पर भीषण जाम लगने से वाहन रेंगते नजर आए।

उधर, रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 89 दर्ज किया गया। इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।