Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट
Delhi Weather Today : दिल्ली में आज भी तेज गर्मी से राहत मिलेगी, शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, अगले सप्ताह से फिर से ...और पढ़ें

दिल्ली में बारिश के बीच गुजरते वाहन चालक। (फाइल फोटो)
HighLights
दिल्ली में आज तेज गर्मी से राहत, हल्की बारिश संभव।
अगले सप्ताह से फिर बढ़ेगी गर्मी, तापमान 37 डिग्री के करीब।
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज भी चुभन भरी तेज गर्मी से राहत बनी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अलबत्ता अगला सप्ताह फिर गर्मी वाला रहेगा।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी। शाम या रात के समय तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है।
-1781411265341.jpg)
'मध्यम' श्रेणी में दिल्ली की हवा
उधर रविवार को सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 139 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें कुछ खास बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रह सकते हैं, लेकिन दोपहर में धूप रहने से गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दो तीन दिन से दिनभर आसमान में बादल मंडरा रहे थे। साथ ही रात में आंधी वर्षा की वजह से तापमान में गिरावट बनी हुई थी। जिससे गर्मी से काफी राहत मिली हुई थी, लेकिन शनिवार को सुबह से शाम तक तेज धूप निकली रही।
खबरें और भी
आसमान में मंडराते हल्के बादल भी बेअसर रहे। ऐसे में दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी ज्यादा परेशानी हुई। हालांकि शाम को सूर्यास्त के बाद हवा चली तो कुछ राहत मिल सकी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा अधिकतम छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रह सकते हैं, लेकिन दोपहर में धूप रहने से गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि दो दिन बाद फिर से बारिश के आसार हैं।