विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्लीवासियों निकाल लें गर्म कपड़े, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक; IMD ने बताया कल कैसा रहेगा मौसम

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:35 PM (IST)

दिल्ली में मौसम बदलना शुरू हो गया है। सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है। IMD की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है।

  2. 3 नवंबर को मौसम शुष्क, हल्की धुंध संभव।

  3. बच्चों-बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, खास तौर पर सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर यानी मंगलवार को दिल्ली का मौसम शुष्क रहने वाला है।

IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा। किसी भी इलाके में बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

तापमान में बदलाव की उम्मीद

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। हालांकि आज यानी सोमवार की सुबह सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बच्चों को गर्म पोशाक पहनने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव की उम्मीद नहीं है, सुबह और शाम में ठंडक का महसूस होगा।

दिल्ली में बदलते मौसम के बीच बच्चों और बुजुर्गों को हल्की गर्म पोशाक पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि तापमान में अभी बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। त्योहार के बीच मौसम सुहावना बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 'संपर्क सभा' आयोजित, CP ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

यह भी पढ़ें- दिल्ली के द्वारका में सज गया 'स्वदेशी मेला', देशभर के पारंपरिक उत्पाद, पकवान और सांस्कृतिक रंग बिखेर रहे छटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।