Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला, दिन में तापमान 26 डिग्री पार; आने वाले दिनों में और बढ़ेगा पारा

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 07:31 AM (IST)

    दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है; सुबह-शाम ठंडक है, लेकिन दिन में धूप से गर्माहट बढ़ रही है। सोमवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, ...और पढ़ें

    बदलते मौसम के बीच दिल्ली में भी धीरे- धीरे फिजा बदलने लगी है। फाइल फोटो

    बदलते मौसम के बीच दिल्ली में भी धीरे- धीरे फिजा बदलने लगी है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली में दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पार।

    2. सुबह-शाम ठंडक बरकरार, दिन में तेज धूप।

    3. आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बदलते मौसम के बीच दिल्ली में भी धीरे- धीरे फिजा बदलने लगी है। सुबह-शाम तो अभी भी ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने में गर्माहट का एहसास होने लगा है। दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। सोमवार को यह 26 डिग्री पार हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के तापमान में भी इजाफा होगा।

    सोमवार को दिन भर आसमान साफ रहा और तेज धूप भी निकली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 97 से 38 प्रतिशत रहा।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह के समय हल्की धुंध होगी जबकि दिन में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 11 डिग्री रहने की संभावना है। सप्ताहांत तक अधिकतम तापमान 27 जबकि न्यूनतम 13 डिग्री पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें- लापता लोगों के मामले में एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, एनसीटी और दिल्ली पुलिस आयुक्त से मांगी रिपोर्ट

    खबरें और भी