Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में कम होंगे गर्मी के तेवर, मौसम विभाग ने दी बारिश और आंधी की चेतावनी

    Updated: Sun, 10 May 2026 05:58 PM (IST)

    दिल्ली में प्रचंड गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है, मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। ...और पढ़ें

    सोमवार-मंगलवार को धूल भरी आंधी, हल्की बारिश की संभवना। इमेज एआई

    सोमवार-मंगलवार को धूल भरी आंधी, हल्की बारिश की संभवना। इमेज एआई

    HighLights

    1. सोमवार-मंगलवार को धूल भरी आंधी, हल्की बारिश संभव।

    2. तापमान में गिरावट, उमस से मिलेगी थोड़ी राहत।

    3. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मॉनसून पूर्व गतिविधियां तेज।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि लोगों को उमस और गर्मी से भी कुछ राहत मिलेगी।

    रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने दिल्लीवासियों को परेशान करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप और तेज होती गई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में मॉनसून पूर्व गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसी क्रम में अगले दो दिनों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ धूल भरी आंधी भी आ सकती है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और गर्मी का एहसास कम होगा।

    AQI में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं

    रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 124 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। NCR के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम से संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में AQI में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग का सलाह

    गर्मी और प्रदूषण के इस मिश्रण ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। लोगों में डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और थकान की शिकायतें बढ़ गई हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

    मौसम विभाग ने आगे भी सतर्क रहने की सलाह दी है। यदि बारिश हुई तो तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: मिर्गी मरीजों को बड़ी राहत: दिल्ली AIIMS में महंगे टेस्ट होंगे फ्री, मिलेंगी कई नई सुविधाएं