Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर बनाता था रील, ऑपरेशन ‘शस्त्र’ में दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी से दबोचा

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 02:34 PM (GMT+05:30)

    बुराड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत दीपक उर्फ झुमरी को गिरफ्तार किया है। वह इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा दिखाकर रील बनाता था, जिससे लोगों में दहशत फै ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बुराड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन शस्त्र' में युवक को गिरफ्तार किया

    2. आरोपित इंस्टाग्राम पर कट्टा दिखाकर रील बनाता था

    3. पुलिस ने एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील और वीडियो पोस्ट कर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक बदमाश को बुराड़ी थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है।

    पुलिस के अनुसार बुराड़ी थाना पुलिस को ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत विशेष रूप से ऐसे अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे, जो पहले आर्म्स एक्ट या अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

    इसी क्रम में हेड कांस्टेबल रोहित और हेड कांस्टेबल सचिन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियार के साथ रील और पोस्ट डालने वालों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस को एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक युवक की फोटो मिली, जिसमें वह हाथ में कट्टा लेकर फोटो पोस्ट कर रहा था। स्थानीय खुफिया तंत्र, मुखबिरों और तकनीकी निगरानी के जरिए युवक की पहचान अमृत विहार, बुराड़ी निवासी दीपक उर्फ झुमरी के रूप में हुई।

    सूचना के आधार पर तीन और चार मार्च की दरम्यानी रात को हेड कांस्टेबल रोहित और सचिन ने आरसीसी रोड, ट्रांसपोर्ट ऑफिस बुराड़ी के पास से दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

    सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता था आरोपित

    पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होना चाहता था। इसी मकसद से उसने अपने एक परिचित हिमांशु से देसी कट्टा लिया था और उसके साथ इंस्टाग्राम पर रील और वीडियो पोस्ट करने लगा। उसने यह भी बताया कि वह इन पोस्ट के जरिए गैंगस्टरों के संपर्क में आकर पैसा कमाना चाहता था।

    खबरें और भी

    पहले भी चोरी के मामलों में रहा है शामिल

    पुलिस के अनुसार आरोपित दीपक उर्फ झुमरी (26) पहले भी स्वरूप नगर थाने में दर्ज चोरी के तीन मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस अवैध हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ज्वेलर भाइयों से 95 लाख लूटे, बंधक बनाया फिर 30Kg चांदी-नकदी लेकर लुटेरे फरार