Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली ZOO में सियार की मौत पर बड़ा खुलासा, इंचार्ज अधिकारी पर गिरी गाज; आगे क्या होगा?

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 07:00 PM (IST)

    दिल्ली चिड़ियाघर में एक सियार की मौत के आरोपों के बाद, पर्यावरण मंत्रालय ने घटना के समय के इंचार्ज अधिकारी को जांच पूरी होने तक रेंज-1 और रेंज-2 की अत ...और पढ़ें

    यूनियन ने आरोप लगाया है कि सियार की मौत आग और मिर्च पाउडर के इस्तेमाल से हुई। एआई जेनरेटेड तस्वीर

     यूनियन ने आरोप लगाया है कि सियार की मौत आग और मिर्च पाउडर के इस्तेमाल से हुई। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नेशनल जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में एक सियार की मौत के मामले में लगे आरोपों के बाद, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने घटना के समय इंचार्ज अधिकारी को जांच पूरी होने तक रेंज-1 और रेंज-2 की अतिरिक्त जिम्मेदारियों से हटा दिया है। क्यूरेटर (एजुकेशन) पहले दोनों रेंज का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

    मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन दोनों रेंज का प्रभार अब अस्थायी रूप से एक कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए असिस्टेंट वेटनरी ऑफिसर और एक सेक्शन सुपरवाइजर को सौंपा गया है। यह व्यवस्था जांच पूरी होने तक लागू रहेगी।

    चिड़ियाघर कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले एक सियार अपने बाड़े से निकलकर हिमालयी काले भालू की गुफा में घुस गया था। उसे बाहर निकालने के लिए कथित तौर पर आग और मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया गया, जिससे दम घुटने से सियार की मौत हो गई। यूनियन का दावा है कि 18 दिसंबर को बदबू आने के बाद सियार का जला हुआ शव मिला।

    यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि सियार की मौत के बाद न तो वेटनरी डॉक्टरों को सूचित किया गया और न ही अनिवार्य पोस्टमार्टम किया गया, जो कि तय नियमों का उल्लंघन है। यूनियन ने मंत्रालय से इस मामले में स्वतंत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।

    इस बीच, दिल्ली चिड़ियाघर के डायरेक्टर डॉ. संजीत कुमार ने पहले कहा था कि उन्हें घटना की तुरंत जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि जॉइंट डायरेक्टर को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है, और चिड़ियाघर के रिकॉर्ड के अनुसार, सियारों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से मेल खाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में फिर हवा हुई जहरीली! खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, GRAP-III लागू