Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के साथ ही टूटे ट्रैफिक नियम, रॉन्ग साइड दौड़ीं बाइक-कार; पुलिस लापता

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 07:38 PM (IST)

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के पहले ही दिन यातायात नियमों का उल्लंघन देखा गया। गांधी नगर से खजूरी और लोनी बॉर्डर तक दोपहिया वाहन और रिक्शा ...और पढ़ें

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड से चढ़ता बाइक सवार। जागरण

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड से चढ़ता बाइक सवार। जागरण

    HighLights

    1. दोपहिया और रिक्शा प्रतिबंधित एक्सप्रेसवे पर बेधड़क दौड़ते दिखे

    2. कई स्थानों पर वाहन गलत दिशा में चलते पाए गए, खतरा बढ़ा

    3. ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति से नियमों का उल्लंघन बढ़ा

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होते ही इसपर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। गांधी नगर से लेकर खजूरी और लोनी बाॅर्डर तक बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर दौड़ते दिखे, जबकि यहां इनका प्रवेश प्रतिबंधित है।

    इसके अलावा कई स्थानों पर रिक्शा भी चलते नजर आए, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे का खतरा बना रहा। सबसे चिंताजनक स्थिति आरएएफ कैंप, खजूरी और सभापुर रैंप के पास देखने को मिली, जहां वाहन चालक गलत दिशा से आते-जाते दिखे।

    Delhi dehradoon expressway 1

    बिना किसी रोक-टोक के लोग नियमों को नजरअंदाज करते हुए एक्सप्रेसवे का उपयोग करते रहे। कई चालक शार्टकट के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते नजर आए।

    लोग बोले, पुलिस करे सख्ती, तभी नहीं टूटेंगे नियम

    स्थानीय लोगों का कहना था कि एक्सप्रेसवे शुरू होते ही यहां निगरानी और सख्ती की जरूरत है, लेकिन मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। पुलिस की अनुपस्थिति के कारण वाहन चालकों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया।

    Delhi dehradoon expressway

    यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो यह एक्सप्रेसवे हादसों का कारण बन सकता है। उधर, डीसीपी ट्रैफिक ईस्टर्न रेंज के. रमेश ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर यहां नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी एक्सप्रेसवे पर नियमों का पालन करवाया जाएगा।

    खबरें और भी

    14end_17_14042026_138

    यहां दिखी लापरवाही

    • गांधी नगर से खजूरी तक दोपहिया वाहनों की आवाजाही।
    • लोनी बॉर्डर की ओर रिक्शा चलते नजर आए।
    • आरएएफ कैंप, खजूरी व सभापुर रैंप पर गलत दिशा में वाहन।
    • एक्सप्रेसवे पर नहीं दिखी ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पीएम मोदी के हाथों राष्ट्र को समर्पित, इकोनॉमिक कॉरिडोर के फीचर्स और फायदे

    यह भी पढ़ें- PM Modi ने गिनाईं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 10 खूबियां, आम आदमी को मिलेंगे 3 बड़े फायदे