दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम, रात 2 बजे तक वाहन फंसे रहे
दीपावली की खरीदारी और त्योहारी भीड़ के कारण गुरुवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH-24) पर भयंकर जाम लग गया, जिससे यात्री रात 2 बजे तक वाहनों में फंसे रहे।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
दीपावली की खरीदारी से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम।
यात्री रात 2 बजे तक वाहनों में फंसे रहे, घंटों का सफर।
पुलिस ने अनावश्यक यात्रा से बचने और धैर्य रखने की अपील की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली की खरीदारी और त्योहारी भीड़ के चलते गुरुवार को मेरठ एक्सप्रेसवे (जिसे NH-24 भी कहा जाता है) पर भयंकर जाम लग गया। यात्री रात 2 बजे तक वाहनों में फंसे रहे।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और इससे जुड़ी दिल्ली रोड पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। बेगमपुल से परतापुर इंटरचेंज तक लंबे समय तक गाड़ियां रेंगती रहीं। मिनटों का सफर घंटों में पूरा हो रहा था।
कई इलाकों में दिखा भारी जाम
शहर के अन्य प्रमुख मार्गों माल रोड, रेलवे रोड, जीरो माइल और आसपास के इलाकों में भी भारी जाम देखा गया। ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई। कई जगहों पर लोग वाहन छोड़कर पैदल निकलने को मजबूर हुए।
पुलिस प्रशासन ने दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के मद्देनजर 5 से 11 नवंबर तक रोज सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। प्रमुख बाजारों में वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित है और रोडवेज बसों तथा भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। फिर भी त्योहारी भीड़ के कारण जाम की समस्या बनी रही।
अनावाश्यक यात्रा से बचें
एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी ले लें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
त्योहारों के दौरान मेरठ और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे धैर्य रखें और पुलिस निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल