विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:30 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, कई इलाकों में AQI 700 ...और पढ़ें

दिल्ली में बढ़ते स्मॉग ने बढ़ा दी है लोगों के सांसों की तकलीफ। फाइल फोटो

दिल्ली में बढ़ते स्मॉग ने बढ़ा दी है लोगों के सांसों की तकलीफ। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है।

  2. कई इलाकों में AQI 700 से ऊपर, ग्रेटर नोएडा में 773 तक।

  3. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धनतेरस के दिन शुक्रवार 6 नवंबर की सुबह वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। सुबह के समय धुंध और स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है।

कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खतरे के निशान को पार करते हुए 700 के आंकड़े को भी पार कर गया है, जिससे सांस लेना दूभर हो गया है। गले में खरांस और सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज शुक्रवार 6 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ (धूप) रहने के बावजूद प्रदूषण के कारण हवा में धुंधलापन बना हुआ है।

दृश्यता धुंधली हुई पर चिंता की बात नहीं

दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर शुक्रवार 6 नवंबर को सुबह के समय रनवे पर विजिबिलिटी 1300 मीटर से 1700 मीटर के बीच दर्ज की गई। वहीं, सामान्य विजिबिलिटी 1000 मीटर के आसपास रही। उड़ानों पर फिलहाल कोई बड़ा असर नहीं है, लेकिन धुंध बनी हुई है। 

दिल्ली और नोएडा के प्रमुख स्टेशनों पर एक्यूआई की स्थिति

नीचे दी गई तालिका में दिल्ली और नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को दर्शाया गया है...

स्टेशन

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

नई दिल्ली (समग्र)

672

विवेक विहार, दिल्ली

677

पुठ खुर्द, दिल्ली

712

सोनिया विहार, दिल्ली

711

आनंद विहार, दिल्ली

663

झंडेवालान, दिल्ली

702

खेरा डाबर, दिल्ली

688

आरके पुरम, दिल्ली

649

पर्यटन विहार, दिल्ली

694

रबीन्द्र नगर, दिल्ली

694

नवनवीन विहार, दिल्ली

678

नोएडा के आंकड़ों ने भी डराया

नोएडा (समग्र) 684
नॉलेज पार्क II, ग्रेटर नोएडा 773
ओमिक्रोन 1ए, ग्रेटर नोएडा 736
सेक्टर 29  686
सेक्टर 36 686

स्वास्थ्य पर गंभीर असर

बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने तथा सुबह के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सांसों का संकट: प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, AQI पहुंचा 700 के पार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।