विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारी बारिश के कारण दिल्ली आने वाली 15 फ्लाइट डायवर्ट और कई रद, दरिया बनीं सड़कें; तस्वीरों में NCR का हाल

Published: Mon, 24 Aug 2026 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2026 02:34 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिससे सड़कों पर जलभराव और यातायात जाम की ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त।

  2. दिल्ली आने वाली 15 उड़ानें डायवर्ट हुईं।

  3. सड़कों पर जलभराव और भीषण जाम की स्थिति।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली और राजधानी से सटे शहरों में सोमवार को तेज बारिश हुई। तेज बारिश का असर धरती से आसमान तक नजर आया। जहां, तेज बारिश के बाद दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद की सड़कों पर जलभराव हो गया तो वहीं दिल्ली जाने वाले करीब 15 फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न स्थानों से आ रही करीब 15 उड़ानों को बीच सफर के दौरान ही डाइवर्ट कर विभिन्न एयरपोर्ट पर उतरने के निर्देश दिए गए। सबसे अधिक उड़ानों को जयपुर डाइवर्ट किया गया। इसके बाद लखनऊ व चंडीगढ़ भी उड़ानों को डाइवर्ट किया गया।

यात्रियों को दी सलाह

डाइवर्जन की शुरुआत दिन में करीब 11 बजे से शुरू हुई। इसके बाद यह सिलसिला पौने एक बजे तक चला। हालांकि, मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर अपने हैंडल से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर संभावित स्थिति को देखते हुए समय से पहले या संबंधित एयरलाइंस से पूरी जानकारी लेने की सलाह दी थी, ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

दो दर्जन उड़ानें रद

एक ओर बारिश के कारण नई दिल्ली आ रही उड़ानों को जहां डाइवर्ट करना पड़ा, वहीं प्रस्थान पर भी जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। अभी तक प्रस्थान की करीब दो तिहाई से भी अधिक उड़ानें समय से काफी विलंबित हैं। विलंबित उड़ानों में औसत विलंब करीब एक घंटा दर्ज किया जा रहा है, जो काफी है।करीब दो दर्जन उड़ानाें को रद भी किया गया है।

वहीं, तेज बारिश के बीच हाईवे समेत कई मार्गों जाम भी देखा गया। तस्वीरों में देखिए बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के शहरों का हाल-

WhatsApp Image 2026-08-24 at 13.47.15

हर बार की तरह इस बार भी बारिश से गाजीपुर के पास एनएच-9 पर जलभराव देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 13.47.14

एनएच-9 पर बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच से ही वाहन गुजरते नजर आए।

jagran News - 2026-08-24T140756.426

भारी बारिश के बीच दिल्ली के संगम विहार इलाके में सड़क पर कई फीट तक पानी भर गया और स्कूल के बच्चों को इसी पानी से गुजरना पड़ा।

jagran News - 2026-08-24T141349.797

झमाझम बारिश के बाद दिल्ली के न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास भारी जलभराव हो गया। पानी के बीच से ही वाहनों को गुजरना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.30.00 (1)

तेज बारिश के बाद दिल्ली में कमला नगर निगम मार्केट में जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी दुश्वार हुआ।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 13.30.20

गुरुग्राम में तेज बारिश के बाद डीएलएफ क्लब एवं गैलेरिया मार्केट डीएलएफ फेज-4 के सामने जलभराव हो गया है।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 13.31.18

वहीं, गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-4 हैमिल्टन कोर्ट सोसायटी के बाहर भी जलभराव हो गया है।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 13.32.17

गुरुग्राम में गैलेरिया रोड स्थित सेक्टर-27 के बाहर जलभराव के चलते बंद हुई बीएमडब्लू गाड़ी कों दूसरे वाहन से खींचकर ले जाते हुए।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 13.33.29

वहीं, बारिश के बाद हुए जलभराव के चलते गोल्फकोर्स रोड पर जाम लग गया। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी हुई।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 13.41.17

गुरुग्राम के सेक्टर-43 में बारिश के बाद जलभराव हो गया है। जलभराव के बीच से ही वाहन गुजर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 15.20.55

नोएडा में सेक्टर-63 जी ब्लाक के पास सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ है और बारिश के पानी से ही वाहन चालक गुजर रहे हैं।