दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से बदला मिजाज
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज। (फोटो- प्रतीकात्मक)
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना।
बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत।
बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार शाम को झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। दिन भर की हल्की गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, इस दौरान कई इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
राजधानी के लक्ष्मी नगर आईटीओ में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं नोएडा के सेक्टर 16, 18 और 15 में भी बारिश हुई, जिससे इन इलाकों में तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग ने इससे पहले हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे
आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय कहीं- कहीं पर गरज वाले बादलों के साथ हल्की व मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में कांग्रेस नेता उदित राज हिरासत में लिए गए, आरएसएस मुख्यालय केशव कुंज के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन
