दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी
Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों त ...और पढ़ें
-1786356273007_m.webp)
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश।
गर्मी से परेशान लोगों को मिली बड़ी राहत।
अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले 4-5 दिनों से बारिश का दौर जारी है। वहीं, सोमवार दोपहर में भी एक बार फिर से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। एनसीआर के इलाकों में तेज बारिश हो हो रही है, जिससे लोगों गर्मी से राहत मिली है।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और गरज के बीच दिन में ही अंधेरा छा गया है। बारिश के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। इस दौरान वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलाकर चलना पड़ा।
अगले 5 पांच दिन तक बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में कल यानी रविवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई थी। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक के लिए दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
बारिश के बीच सड़क से गुजरते लोग। पीटीआई
बता दें कि दिल्ली और राजधानी से सटे शहरों में 5, 6 और 7 अगस्त को तेज बारिश हुई थी, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया था। जलभराव होने लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-1786357445649.webp)
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अगस्त को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस बीच हवा 10-15 किमीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। 14 अगस्त को पश्चिमी हवाएं चल सकती है, जबकि 15 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की उम्मीद है।