Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश और NH-9 पर लगा भीषण जाम, रेंगते नजर आए वाहन; IMD का ताजा अपडेट क्या?

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:29 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज के लि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत।

    2. एनएच-9 गाजीपुर पर भीषण जाम, गुरुग्राम में जलभराव।

    3. मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट दिया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली में लागातार हो रही बारिश के कारण NH-9 पर गाजीपुर के पास भीषण जाम लग गया है। इस दौरान हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। 

    दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। एनसीआर में पिछले 2-3 दिन से लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, मौसम विभाग ने आज दिनभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 14.12.06 (1)

    एनएच-9 पर लगा भीषण जाम। जागरण

    गुरुग्राम में 48 घंटे में 120.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश होने से कई मार्गों पर अभी भी जलभराव हुआ है। घने बादलों के बीच आज भी दिनभर वर्षा की संभावना जताई गई है।

    compressed_WhatsApp Image 2026-08-07 at 10.34.57

    लगातार तेज वर्षा से साइबर सिटी की सड़कें फिर बनीं तालाब। जागरण

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 11.08.29

    नोएडा में भी रुक-रुकर बारिश हो रही है। जागरण

    नोएडा में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। सुबह से हो रही बारिश के कारण नौकरी पेशा लोगों को काफी दिक्कतों को का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं, बृहस्पतिवार को दिल्ली में मध्यम से भारी वर्षा ने उमस से राहत दी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि जलभराव और जाम की स्थिति भी बनी।

    मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और 10 अगस्त तक वर्षा जारी रहने की संभावना है।

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 11.08.28

    मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार (6 अगस्त) इस साल अगस्त के सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 10.43.17

    मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के लिए ''येलो अलर्ट'' जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में मॉनसून का कहर, अगले तीन दिन जोरदार बारिश की संभावना; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से 10 अगस्त तक दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा का दौर जारी रह सकता है।