Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मौसम सुहावना: फरीदाबाद-रेवाड़ी और पलवल में झमाझम बारिश से गिरा तापमान, किसानों की टेंशन बढ़ी

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 02:24 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरी ...और पढ़ें

    फरीदाबाद के बल्लबगढ़ में तेज बारिश शुरू। फोटो- जागरण

    फरीदाबाद के बल्लबगढ़ में तेज बारिश शुरू। फोटो- जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में मौसम की करवट देखने को मिली। एनसीआर के कई इलाकों में सुबह-सुबह बारिश से मंगलवार के दिन की शुरुआत हुई।

    राजधानी से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और पलवल में बिजली की कड़क के साथ बारिश हुई। इससे एक ओर जहां तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो गया तो वहीं दूसरी ओर गेहूं की कटी हुई फसल खेत में होने से किसानों की चिंता बढ़ गई।

    WhatsApp Image 2026-04-07 at 2.30.13 PM

    नई दिल्ली में होती वर्षा।

    मौसम की मार से किसान परेशान

    राजधानी सहित एनसीआर क्षेत्र में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह से रुक-रुक कर दो बार बूंदाबांदी हो चुकी है, जिससे एक बार फिर मौसम में ठंडक लौट आई है। बदले इस मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

    WhatsApp Image 2026-04-07 at 1.57.28 PM

    रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी सरसों और गेहूं की फसल पर वर्षा का खतरा मंडरा रहा है। मंडी में इस समय सरसों की आवक अधिक है, लेकिन उसके मुकाबले उठान की रफ्तार धीमी बनी हुई है। ऐसे में यदि तेज वर्षा हुई, तो फसल के भीगने से किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-04-07 at 1.21.12 PM

    किसानों का कहना है कि पहले ही इस सीजन में मौसम की मार से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इससे पहले 15 और 31 मार्च के साथ-साथ 3 अप्रैल को हुई तेज वर्षा और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी क्षति पहुंचाई थी। बार-बार हो रहे मौसम परिवर्तन से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

    हवा साफ, आज और कल के लिए येलो अलर्ट

    दिल्ली में आज यानी मंगलवार और कल बुधवार दोनों ही दिन तेज हवा के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। दूसरी तरफ दिल्ली का एक्यूआई 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में ही बना हुआ है।

    Noida Rain

    मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। बाकी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच बीच मे धूप भी निकली रहेगी।

    WhatsApp Image 2026-04-07 at 2.29.35 PM

    मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 115 रिकॉर्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।