दिल्ली-एनसीआर में सुहाना हुआ मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी और ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से तेज बारिश शुरू
लोगों को गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत
बारिश से यातायात प्रभावित, स्कूल-दफ्तर जाने वाले परेशान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश से सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया था। विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में मानसून एनसीआर में दस्तक दे सकता है।

रातभर छाए रहे बादल, सुबह बदला मौसम
साइबर सिटी गुरुग्राम में बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। रात से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे, लेकिन हवा नहीं चलने के कारण उमस बनी रही।

सुबह तक भी मौसम भारी बना रहा, जिसके चलते लोग पसीने और गर्मी से परेशान रहे। हालांकि सुबह के समय अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं और इसके बाद हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद कई क्षेत्रों में हल्का जलभराव भी हुआ।

बारिश से लुढ़का तापमान, लोगों ने ली राहत की सांस
बारिश के बाद तापमान मे गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा और ठंडी फुहारों के कारण वातावरण सुहाना हो गया।

अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है और उमस से भी राहत मिल सकती है।
#WATCH | Delhi | Rain lashes parts of the national capital, bringing respite from heat.
— ANI (@ANI) July 2, 2026
(Visuals from Mahatma Gandhi Marg) pic.twitter.com/lZCkT3MKkZ
