वजीराबाद से DND तक बनेगा 19 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, दिल्ली-NCR वालों को जाम से मिलेगी राहत
दिल्ली सरकार वजीराबाद से डीएनडी तक 19.2 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाएगी, जो यमुना किनारे तीन चरणों में बनेगा। यह कॉरिडोर रिंग रोड पर यातायात का दबाव ...और पढ़ें
-1776002604445_m.webp)
दिल्ली सरकार वजीराबाद से डीएनडी तक 19.2 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाएगी। इमेज एआई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार वजीराबाद से डीएनडी तक यमुना के किनारे 19.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाएगी। प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर तीन फेज में बनाया जाएगा। जिसमें पहले चरण में सूरघाट से आइएसबीटी, दूसरे चरण में आइएसबीटी से सराय काले खां और तीसरे चरण में सराय काले खां से डीएनडी तक बनेगा।
एलिवेटेड कॉरिडोर को यमुना पर बने प्रमुख पुलों वजीराबाद ब्रिज, सिग्नेचर ब्रिज, युद्धिष्ठिर सेतु, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग, एनएच-24 और बारापुला फेज-3 के रैंप से भी जोड़ा जाएगा। इसके कुछ हिस्सों को लगभग 6 किलोमीटर लंबाई में डबल-डेकर बनाने की योजना है। ऊपरी हिस्से पर तेज गति वाले वाहन चलेंगे, जबकि निचले हिस्से का उपयोग साइकिल ट्रैक या इलेक्ट्रिक वाहन (ई-रिक्शा) के लिए किया जा सकेगा।
-1776053363853.jpg)
वजीराबाद से डीएनडी तक का सफर 20 मिनट होगा कम
इस परियोजना का उद्देश्य रिंग रोड और आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करना और पूर्वी दिल्ली दिल्ली से मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली की कनेक्टिविटी को सुगम बनाना है। इससे पहले यह परियोजना नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानदंडों के कारण रुकी हुई थी, लेकिन अब संशोधित योजना के साथ इस पर आगे काम किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से वजीराबाद से डीएनडी तक का सफर 15-20 मिनट कम होने की उम्मीद है।
वहीं सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए त्रिपोलिया गेट से बर्फखाना तक 2.62 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर प्रस्तावित किया गया है। इस फ्लाईओवर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यातायात जाम को कम करना और यात्रियों का समय बचाना है।
दिसंबर 2026 तक पूरे होंगे कई बड़े कॉरिडोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली मेट्रो और उससे जुड़े रोड और फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा है। बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक समेत कई अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई परियाेजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। कुछ कामों में आने वाली रुकावटों की लगातार पहचान की जा रही है और उन्हें हल किया जा रहा है।
इस माैके पर अधिकारियों ने बताया कि 81 स्टेशनों के साथ मेट्रो रेल का 104.45 किलोमीटर नेटवर्क बन रहा है। फेज चार के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम तेज़ हो गया है, और कुल फिजिकल प्रोग्रेस 79.57 प्रतिशत हो गई है। कई बड़े कॉरिडोर दिसंबर 2026 तक पूरे करने का लक्ष्य है।
खबरें और भी
इसमें कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक (लगभग 6.6 किमी), मजलिस पार्क से डेरावल नगर (3.5 किमी), डेरावल नगर से आर.के. आश्रम (7.4 किमी), तुगलकाबाद से संगम विहार (6.3 किमी), संगम विहार से साकेत जी ब्लॉक (4.3 किमी) और साकेत जी ब्लॉक से एरोसिटी (12.6 किमी) शामिल हैं।