Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जर्मन महिला से छेड़खानी करने वाला डिलीवरी ब्वाय गिरफ्तार, ओटीपी पूछने के दौरान की थी हरकतें

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 01:56 AM (IST)

    दिल्ली के सफदरगंज इलाके में एक जर्मन महिला से छेड़खानी के आरोप में डिलीवरी ब्वाय हरिओम को गिरफ्तार किया गया है। महिला हाल ही में दिल्ली आई थी। डिलीवरी ...और पढ़ें

    जर्मन महिला से छेड़खानी करने का आरोपी शख्स गिरफ्तार।

    जर्मन महिला से छेड़खानी करने का आरोपी शख्स गिरफ्तार।

    HighLights

    1. जर्मन महिला से छेड़खानी, डिलीवरी ब्वाय गिरफ्तार

    2. ओटीपी पूछने के बहाने अश्लील हरकतें

    3. सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सफदरगंज क्षेत्र में जर्मन महिला से छेड़खानी करने वाले डिलीवरी ब्वाय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान हरिओम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला शिक्षण कार्य के लिए हाल ही में दिल्ली पहुंची थी।

    विगत 12 अक्टूबर को डिलीवरी ब्वाय उनका पार्सल लेकर आया और फौरन चला गया। दो मिनट बाद वह फिर आया और ओटीपी पूछने लगा। इस दौरान वह अश्लील हरकत कर रहा था। ओटीपी बताते ही उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की।

    महिला ने पीछे हटते हुए दरवाजा बंद कर लिया। घटना बाहर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित हरिओम को गिरफ्तार कर लिया।