Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में प्रदूषण से निपटने की तैयारी तेज, DPCC में 344 स्वीकृत पदों में से 47 पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 12:20 AM (IST)

    दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) 344 स्वीकृत पदों में से 47 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। इनमें वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता ...और पढ़ें

    DPCC में 47 पदों के लिए निकली वैकेंसी।

    DPCC में 47 पदों के लिए निकली वैकेंसी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लंबे समय से स्टाफ की कमी से जूझ रही दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने स्वीकृत 344 पदों में से 47 रिक्त पदों को भरने के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी नोटिस के अनुसार इन पदों में वरिष्ठ स्तर के पद भी शामिल हैं। जैसे छह वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता, 13 पर्यावरण अभियंता, 11 सहायक पर्यावरण अभियंता और अन्य कनिष्ठ पद। गत नवंबर में भी डीपीसीसी ने 52 पदों को भरने के लिए इसी तरह का विज्ञापन जारी किया था।

    डीपीसीसी में काफी समय से रिक्तियों की भर्तियां चल रही हैं। पिछले साल मई में कुल 344 पदों में से 189 पद रिक्त थे। नवंबर में हुई भर्ती के बाद, गत वर्ष दिसंबर के अंत तक लगभग 50 पद रिक्त रह गए थे।इसका मतलब है कि इस नवीनतम विज्ञापन से शेष रिक्तियों को भर दिया जाएगा।

    एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, 'दिसंबर के मध्य तक, लगभग 300 पद या तो भर दिए गए थे, या प्रक्रिया चल रही थी और कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही थी। नवीनतम विज्ञापन का उद्देश्य शेष पदों को भी भरना है।'

    विज्ञापन के अनुसार, समिति पहले चरण में 31 जनवरी तक सभी आवेदनों पर विचार करेगा। अतिरिक्त आवेदनों पर दूसरे और तीसरे चरण में 28 फरवरी तक अलग से विचार किया जाएगा। उपरोक्त अधिकारी ने कहा, 'रिक्त पदों को व्यवस्थित रूप से भरा जा रहा है। इसमें अल्पकालिक अनुबंध भी शामिल हैं।'

    विशेषज्ञों का कहना है कि डीपीसीसी में रिक्तियों की संख्या अधिक होने के बावजूद एक और प्रदूषण का मौसम बीत चुका है। पर्यावरण कार्यकर्ता भवरीन कंधारी ने कहा, “हम कई वर्षों से यह देखते आ रहे हैं कि कम कर्मचारियों वाली डीपीसीसी प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई करने या प्रदूषण के स्रोतों से निपटने में विफल रही है। एक पूर्ण रूप से कार्यरत प्रदूषण नियंत्रण निकाय के पास न्यूनतम स्टाफ तो होना ही चाहिए। और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन अगला कदम है।”