साहित्य अकादमी को मिला नया सचिव, डॉ. वरुण गुलाटी संभालेंगे नेतृत्व
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली साहित्य अकादमी को अपना नया सचिव मिल गया है। डॉ. वरुण गुलाटी को इस प्रतिष्ठित पद के लिए चुना गया है ...और पढ़ें

साहित्य अकादेमी को मिला नया सचिव। फाइल फोटो
HighLights
डॉ. वरुण गुलाटी साहित्य अकादमी के नए सचिव नियुक्त।
चयन प्रक्रिया के बाद 06 मई 2026 को परिणाम घोषित।
वे नई दिल्ली मुख्यालय से अकादेमी का नेतृत्व करेंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली देश की प्रमुख साहित्यिक संस्था, साहित्य अकादमी ने अपने नए सचिव के चयन की घोषणा कर दी है। अकादमी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, डॉ. वरुण गुलाटी को इस प्रतिष्ठित पद के लिए चुना गया है ।
चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार
साहित्य अकादेमी के मुख्य कार्यालय (रवीन्द्र भवन) में सचिव (अनारक्षित श्रेणी) के पद के लिए 21 अप्रैल 2026 को इंटरव्यू आयोजित किए गए थे । इस चयन प्रक्रिया के बाद अकादेमी ने 06 मई 2026 को परिणाम घोषित किए ।
प्रमुख परिणाम
चयनित उम्मीदवार: डॉ. वरुण गुलाटी (आवेदन संख्या 24)
प्रतीक्षा सूची: डॉ. ओम प्रकाश झा (आवेदन संख्या 39) को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है
अकादेमी प्रशासन की मुहर
यह परिणाम प्रभारी सचिव एन. सुरेश बाबू के हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है । डॉ. वरुण गुलाटी अब नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से अकादेमी के प्रशासनिक और साहित्यिक कार्यों का नेतृत्व करेंगे ।
उल्लेखनीय है कि साहित्य अकादमी भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार और साहित्य को बढ़ावा देने वाली देश की सर्वोच्च संस्था है, और सचिव का पद इसके सुचारू संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।