Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 साल का भरोसा टूटा... नौकर ने ही किया विश्वासघात, बुजुर्ग की याददाश्त कमजोर होने का फायदा उठा किया लाखों का गबन

    Updated: Mon, 11 May 2026 06:57 PM (GMT+05:30)

    मध्य जिले की साइबर पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार किया है, जिसने अल्जाइमर से पीड़ित अपने मालिक के खाते से यूपीआई के जरिए 2.57 लाख रुपये चुराए थे। ...और पढ़ें

    मध्य जिले की साइबर पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार किया है। इमेज एआई

    मध्य जिले की साइबर पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार किया है। इमेज एआई

    HighLights

    1. अल्जाइमर मरीज के खाते से 2.57 लाख रुपये चोरी।

    2. 15 साल पुराने चालक देवेंद्र को पुलिस ने पकड़ा।

    3. यूपीआई के जरिए मालिक की याददाश्त का फायदा उठाया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अल्जाइमर के मरीज से याददाश्त की कमी का फायदा उठाकर यूपीआइ के जरिये 2.57 लाख चोरी करने वाले चालक को मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है जो पिछले लगभग 15 सालों से पीड़ित के परिवार का चालक और घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहा था।

    मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, पिछले दिनों साइबर थाने में नितिन गोयल नामक एक युवक ने पिता के खाते से 2.57 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि किसी ने उनके पिता के खाते से चार अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच रकम को आनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच करने पर पुलिस को सुराग मिला। जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी, उस खाते ही पड़ताल करते हुए टीम आरोपित देविंदर के पास पहुंची। आरोपित ने ठगी में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे पता था कि उसके मालिक अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) से पीड़ित हैं।

    वह ज्यादातर समय मालिक के साथ ही रहता था। इस दौरान उसने मालिक के मोबाइल से आनलाइन अपने बैंक खाते में 2.57 लाख रुपये ठग लिए। बाद में पुलिस के डर से उसने पांच मई को नौकरी छोड़ दी और फरार हो गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में इसके अलावा और कौन-कौन शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: आनंद विहार बस टर्मिनल की बदलेगी तस्वीर, दिल्ली हाईकोर्ट ने किया स्पेशल टास्क फोर्स का गठन