10वीं और 12वीं के बाद छात्रों के पास क्या हैं विकल्प, दिल्ली के गुरुद्वारा में मिलेगी इसकी जानकारी
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) 1 और 2 मई को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में करियर काउंसलिंग फेयर आयोजित कर रही है। ...और पढ़ें
-1777452398566_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- एआई जनरेटेड
HighLights
डीएसजीएमसी द्वारा 1-2 मई को करियर फेयर।
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में होगा आयोजन।
9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगा मार्गदर्शन।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि 1 और 2 मई को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर में स्थित भाई लखी शाह बंजारा हाल में करियर काउंसलिंग फेयर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि आगे उनके भविष्य के लिए क्या विकल्प हैं।
इसमें विभिन्न कालेजों और अलग-अलग क्षेत्र में विकल्प पर आधारित स्टाल लगाए जाएंगे, जहां विद्यार्थी अपनी रजिस्ट्रेशन कराकर मार्ग दर्शन प्राप्त करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से संबंधित गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूलों के 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी और आइपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भाग लेंगे।
डीएसजीएमसी का करियर काउंसलिंग फेयर
इसके आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि विद्यार्थियों को भविष्य में अपनाए जाने वाले करियर संबंधी पर्याप्त जानकारी नहीं होती, जिसके कारण वे उलझन में पड़ जाते हैं और उनका एक या दो साल तक खराब हो जाता है।
उन्होंने कहा कि अभी भी हमारे पास ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें विद्यार्थी इस बात को लेकर असमंजस में थे कि उन्हें भविष्य में क्या करना है। इसे ध्यान में रखकर डीएसजीएमसी नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आय़ोजित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती है।