दिल्ली से वैष्णो देवी-खाटू श्याम और अयोध्या की यात्रा होगी आसान, 17 रूट पर 50 AC बसें चलाएगा डीटीसी
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 17 अंतरराज्यीय मार्गों पर 50 पर्यावरण अनुकूल एसी बसें शुरू करने जा रहा है। इससे दिल्ली से यूपी, हरियाणा और राजस्थान के शहर ...और पढ़ें

डीटीसी अंतरराज्यीय मार्गों पर एसी बसें चलाने की योजना पर काम कर रहा है। (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करने के लिए जल्द ही 17 मार्गों पर 50 पर्यावरण अनुकूल एसी 12 मीटर बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इन बसों का संचालन ''एसोसिएशन आफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स'' (एएसआरटीयू) द्वारा निर्धारित बेंचमार्क दरों के आधार पर किया जाएगा।
अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के विस्तार के तहत डीटीसी ने पहले ही दिल्ली से बड़ौत (उत्तर प्रदेश) और सोनीपत, धारूहेड़ा, पानीपत (हरियाणा) जैसे प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू कर दिया है।
-1773670189744.jpg)
सौजन्य- AI generated
किस रूट पर यात्रियों को मिलेगा फायदा?
इसके अलावा इंटर-स्टेट रूट को और मजबूत बनाने के लिए नानकसर-दिल्ली–गाजियाबाद बस टर्मिनल, दिल्ली–रेवाड़ी, दिल्ली–करनाल, दिल्ली–रोहतक, दिल्ली–अलवर और दिल्ली–जेवर जैसे रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू करने की योजना है। इससे इन रूट पर रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के साथ क्षेत्रीय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने में आसानी होगी।
वैष्णो देवी और खाटू श्याम के लिए भी मिलेगी बस
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बेहतर बस कनेक्टिविटी के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी पहल के तहत दिल्ली से कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवा शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है।
मंत्री ने आगे बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले बड़ी संख्या में पूर्वांचली प्रवासियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस कनेक्टिविटी शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इन सेवाओं को शुरू करने और दोनों क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए जल्द ही राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन एमओयू करने की तैयारी चल रही है।