Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ाई का स्ट्रेस होगा कम, सुविधाएं होंगी इन-हाउस... DU के गर्ल्स हॉस्टल में शुरू हो रहा नया सिस्टम

    Updated: Mon, 18 May 2026 06:14 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं की सुविधा के लिए टक शॉप और लॉन्ड्री सेवा शुरू की गई है। ...और पढ़ें

    दिल्ली विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं की सुविधा के लिए टक शॉप और लॉन्ड्री सेवा शुरू की गई है। इमेज एआई

    दिल्ली विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं की सुविधा के लिए टक शॉप और लॉन्ड्री सेवा शुरू की गई है। इमेज एआई

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू के अंडर ग्रेजुएट हॉस्टल फॉर गर्ल्स (यूजीएचजी), ढाका हॉस्टल कॉम्प्लेक्स, मुखर्जी नगर में रहने वाली छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। हॉस्टल प्रशासन ने छात्राओं की दैनिक जरूरतों को आसान बनाने के लिए टक शॉप और लॉन्ड्री सुविधा शुरू करने जा रहे हैं।

    दोनों सुविधाएं शुरू होने के बाद छात्राओं को हॉस्टल परिसर के भीतर ही आवश्यक सामान और कपड़े धुलवाने की सुविधा मिल सकेगी। हॉस्टल प्रशासन के अनुसार, टक शॉप में छात्राओं को स्टेशनरी, स्नैक्स, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

    हर माह दो मुफ्त लॉन्ड्री स्लॉट

    लॉन्ड्री सुविधा छात्राओं के लिए सबसे उपयोगी साबित हो सकती है। हास्टल की लगभग 500 से 600 छात्राओं को हर माह दो लान्ड्री स्लाट दिए जाएंगे। प्रत्येक स्लाट में अधिकतम पांच किलोग्राम कपड़े धुल सकेंगे। इसमें चार टी-शर्ट, दो जींस, तीन शर्ट, दो शार्ट्स, सात अंत वस्त्र, छह जोड़ी मोजे, एक तौलिया और एक सिंगल बेडशीट शामिल होगी। यदि किसी छात्रा के स्लॉट का उपयोग नहीं हो पाता है, तो उसे अगले माह के लिए आगे बढ़ाया जा सकेगा। इससे छात्राओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

    सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

    हॉस्टल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कपड़ों के नुकसान, गुम होने या संपत्ति को क्षति पहुंचने की स्थिति में ठेकेदार जिम्मेदार होगा। तीन बड़ी शिकायतें मिलने पर अनुबंध समाप्त किया जा सकेगा। छात्राओं का कहना है कि इन सुविधाओं के शुरू होने से उन्हें बाहर जाने की जरूरत कम होगी, समय की बचत होगी और पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने में मदद मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शिवराज मोटेगांवकर के पास परीक्षा से 10 दिन पहले पहुंच गया था NEET UG 2026 का पेपर, 9 दिन CBI रिमांड में