आबकारी मामला: केजरीवाल-सिसोदिया के बाद अब आप नेता दुर्गेश पाठक ने भी सुनवाई से किया खुद को अलग, आज होगी सुनवाई
आप नेता दुर्गेश पाठक ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। ...और पढ़ें

दुर्गेश पाठक ने भी खुद को किया सुनवाई से अलग। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी मामले में आप नेता दुर्गेश पाठक ने भी दिल्ली हाई कोर्ट न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखकर आबकारी घोटाला मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि वह भी अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और इस मामले में अदालत के समक्ष पेश होने में असमर्थ हूं। दुर्गेश ने कहा कि उनकी तरफ से कोई वकील भी पेश नहीं होगा।
केजरीवाल और सिसोदिया ने पहले ही न्यायमूर्ति शर्मा को पत्र लिखकर खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है। आज इस मामले में सीबीआई की अपील याचिका पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ सक्षम सुनवाई होनी है, ऐसे अदालत इस पत्रों पर कोई आदेश पारित कर सकती है।