विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में कहां-कहां होगा रावण दहन? 30 फीट के कॉकरोच से 221 फीट तक का जलेगा रावण

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:48 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 04:43 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में दशहरे की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के भव्य आयोजन होंगे। इस बार ...और पढ़ें

दशहरा की पूर्व संध्या में दहन लाल किला मैदान की रामलीला में खड़े किए गए रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले। हरीश कुमार

दशहरा की पूर्व संध्या में दहन लाल किला मैदान की रामलीला में खड़े किए गए रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले। हरीश कुमार

HighLights

  1. पीएम मोदी आईपी एक्सटेंशन दशहरा समारोह में होंगे शामिल।

  2. राष्ट्रपति मुर्मू द्वारका में 221 फीट रावण का दहन करेंगी।

  3. 30 फीट कॉकरोच, नकली दवा कारोबारियों के पुतले भी जलेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दशहरे की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। मंगलवार शाम को राजधानी में रावण दहन स्थल पर कॉकरोच का पूतला जलाने की बड़ी चर्चा हो रही है। वहीं, 221 फीट के रावण के पुतले की तो सोशल मीडिया में भी चर्चा हो रही है।

हालांकि, आईपी एक्सटेंशन स्थित श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन पर सबकी नजर रहेगी। इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ नकली दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों का पुतला भी तैयार किया गया है।

आइये जानते हैं कि दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कहां-कहां रावण दहन का भव्य आयोजन करने की तैयारी चल रही है?

पूर्वी दिल्ली के रावण दहन में पहुंचेंगे पीएम मोदी

सबसे पहले बात करते हैं पूर्वी दिल्ली की आईपी एक्सटेंशन स्थित श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के दशहरा समारोह की। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्य की विजय, बुराइयों के अंत और भगवान राम के आदर्शों का संदेश दे सकते हैं। उनके संबोधन में राष्ट्र, समाज और संस्कृति से जुड़े विषयों पर कही गई महत्वपूर्ण बातों को प्रमुखता दी जाएगी।

ravan-dahan-delhi1

सोमवार को दशहरे से एक दिन पहले जीटीबी अस्पताल के पास स्थित डीडीए ग्राउंड में खड़े किए जा रहे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले। पारस कुमार

इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ नकली दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों का पुतला भी तैयार किया गया है। इसके दहन के जरिए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ दिए जाने वाले संदेश को भी खबर में शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के सटीक उद्धरण और कार्यक्रम के प्रमुख संदेश खबर का आधार होंगे।

30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला आया चर्चा में

ravan-dahan-delhi

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस (एनएसपी) मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान इस बार 30 फुट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा। श्री केशव रामलीला कमेटी की ओर से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ इसे भी जलाया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की 15वीं रामलीला का रावण दहन कार्यक्रम इस वर्ष खास आकर्षण होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेंगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस पुतले की ऊंचाई करीब 22 मंजिला इमारत के बराबर है, जिसे 120 कारीगरों ने मिलकर तीन महीने में तैयार किया है। 

रामलीला परिसर में धार्मिक आस्था, भारतीय स्थापत्य कला और आधुनिकता का संगम दिखेगा। मंच को सोमनाथ मंदिर की थीम पर सजाया गया है। इसके जरिए भारतीय स्थापत्य कला, आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति की विरासत को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

ravan-dahan-delhi3

विशालकाय रावण का पुतला भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। सोसायटी के चेयरमैन एवं मुख्य संरक्षक आकाश राजेश गहलोत ने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस बार रामलीला में जेन जी यानी नई पीढ़ी के युवा कलाकारों की भागीदारी भी खास है।

 लवकुश रामलीला 

ravan-dahan-delhi4

लवकुश रामलीला में खड़ा आकर्षक रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला। जागरण

लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में इस बार रावण दहन खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार, मैदान में रावण का 110 फीट, कुंभकर्ण का 100 फीट और मेघनाद का 90 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। श्रीराम का तीर लगते ही रावण की नाभि से अमृत निकलने, आंखों से आग बरसने और गले में पड़ी 11 मालाओं के रंग बदलने का रोमांचक दृश्य भी देखने को मिलेगा। इसी बीच लवकुश रामलीला में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे।

गाजियाबाद में कहां-कहां होगा रावण दहन?

उधर, गाजियाबाद के घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में 100 फीट ऊंचे हाइटेक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके अलावा 95 फीट ऊंचे मेघनाथ और 90 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतले का दहन होगा। बीते वर्ष की तरह इस साल भी पुतले हाइटेक तरीके से बनाए गए हैं। पुतलों की गर्दन घूमती हुई दिखाई देगी और आंखों व मुंह से आग निकलती हुई दिखाई देगी।

ravan-dahan-delhi5

कविनगर स्थित श्री धार्मिक रामलीला के मैदान पर तैयार खड़े रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले। जागरण

वहीं, कविनगर रामलीला मैदान में 95 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। 90 फीट ऊंचा मेघनाथ और 85 फीट ऊंचा कुंभकरण का पुतला तैयार किया गया है। इसके अलावा राजनगर और संजय नगर में भी 75 से 65 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए हैं। सभी जगह पुतले खास तरीके से तैयार किए गए हैं। जिनको ईको फ्रेंडली पटाखे लगाए जाएंगे। साथ ही रिमोट से रावण दहन होगा। 

नोएडा में 35 जगह रावण दहन, 2200 पुलिसकर्मी तैनात

नोएडा में दशहरे पर रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 2200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस जिले में 35 स्थानों पर रावण दहन और 200 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आग से बचाव के लिए 250 अग्निशमनकर्मी और 26 गाड़ियां तैयार रहेंगी। पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी रही है।

ravan-dahan-delhi8

सेक्टर 62 रामलीला मैदान में लगे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले। जागरण

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि 35 रामलीला मेला और 158 दुर्गा पंडालों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नोएडा जोन में 99 दुर्गा पूजा पंडाल हैं। यहां सेक्टर 62, नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 46 व सेक्टर 110 महर्षि आश्रम प्रमुख जगहों पर रामलीला का मंचन हो रहा है, जबकि 13 जगह रावण दहन होगा। पुलिस ने आयोजन स्थलों पर भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जलेगा 70 फीट का रावण

ग्रेटर नोएडा में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर हो रही राम लीलाओं में रावण-कुंभकरण और मेघनाद के पुतले फूंके जाएंगे और जमकर रंगबिरंगी इको-फ्रेंडली आतिशबाजी देखने को मिलेगी।

ravan-dahan-delhi8 (1)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित राधाकृष्ण पार्क में रामलीला के पुतले। सौ. आयोजक

इस मौके पर लोग प्रति वर्षों की तरह इस वर्ष भी खुशियां मनाएंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का परचम लहराएंगे। शहर में सबसे ऊंचा रावण का पुतला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित राधाकृष्णा पार्क में आयोजित रामलीला में 70 फीट ऊंचा दहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दशहरा 2026: दिल्ली और नोएडा में कई रास्ते बंद, रामलीला और रावण दहन के चलते इन रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

यह भी पढ़ें- बाजार में 100 से 1,000 रुपये में बिक रहे रावण के पुतले, जानें दिल्ली में कहां जलाया जाएगा 40 फीट ऊंचा कॉकरोच




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।