विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीयू के कॉलेजों में दिखने लगी डूसू चुनाव की हलचल, 'वॉल ऑफ डेमोक्रेसी' बनकर तैयार

Published: Thu, 20 Aug 2026 05:55 AM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में डूसू चुनाव की हलचल तेज हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने विशेष टीमें गठित की ...और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में डूसू चुनाव की हलचल तेज हो गई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में डूसू चुनाव की हलचल तेज हो गई है। 

HighLights

  1. डीयू कॉलेजों में डूसू चुनाव की हलचल, तैयारियां जोरों पर।

  2. कॉलेज प्रशासन ने चुनाव के लिए विशेष टीमें गठित कीं।

  3. प्रचार के लिए 'वॉल ऑफ डेमोक्रेसी' की स्थापना की गई।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। डीयू कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। चुनावी काउंटडाउन शुरू होते ही एक तरफ जहां कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को जरूरी दिशा-निर्देश और चुनाव संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। वहीं दूसरी ओर छात्र संगठनों के बीच भी तैयारियां जारी हैं। कॉलेज में अगले महीने होने वाले चुनावों को लेकर सभी परिसरों में माहौल दिखने लगा है।

कॉलेज परिसरों में चुनावी तैयारी के साथ ही चुनावी चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं। छात्र अपने पसंदीदा भावी उम्मीदवारों, छात्र मुद्दों और चुनावी एजेंडे को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, कैंपस में प्रचार और छात्र संगठनों की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। फिलहाल कॉलेज प्रशासन का जोर चुनाव को व्यवस्थित, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों पर है। वहीं भावी प्रत्याशी छात्रों के बीच पैठ बनाने में जुटे हुए हैं।

कॉलेजों में स्टूडेंट यूनियन कमेटी गठित

चुनाव की तैयारियों के तहत कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को चुनाव से जुड़ी आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित बकायदा स्टूडेंट यूनियन कमेटियों का गठन किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें नियमों की स्पष्ट जानकारी मिल सके यही मकसद है। प्रशासन की ओर से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने और निर्धारित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की तैयारी भी की जा रही है।

कॉलेजों में तैयार हो रहीं 'वॉल ऑफ डेमोक्रेसी'

विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और चुनावी गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉलेज परिसरों में ''वाल आफ डेमोक्रेसी'' तैयार की गईं हैं। इन्ही निर्धारित दीवारों पर उम्मीदवारों से संबंधित जानकारी और चुनावी सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। कॉलेज के मुताबिक डूसू उम्मीदवारों और कॉलेज यूनियन के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग दीवार निर्धारित की गई है। भावी उम्मीदवार चुनावों को लेकर निर्धारित स्थानों पर प्रचार कर प्रसार कर सकेंगे।

डूसू चुनाव को लेकर नियम कायदों की जानकारी सभी विद्यार्थियों को देने के लिए कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन कमेटी का गठन कर दिया गया है। परिसर में दो 'वॉल ऑफ डेमोक्रेसी' तैयार की गई हैं, जिनपर डूसू और कॉलेज यूनियन के प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे। -प्रो. अरुण कुमार अत्री, प्राचार्य, शहीद भगत सिंह कॉलेज

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 2 करोड़ की फिरौती के लिए स्क्रैप कारोबारी के अपहरण का मास्टरमाइंड गिरफ्तार