दिल्ली में पकड़े गए दो भगोड़े अपराधी, एक मई 2025 से तो दूसरा जुलाई 2025 से था फरार
द्वारका जिला पुलिस की जेल-बेल और भगोड़ा अपराधी सेल ने विशेष अभियान चलाकर दो घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 42 वर्षीय ललित कुमार, एक शातिर ...और पढ़ें
-1773674311418_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस की जेल-बेल और भगोड़ा अपराधी सेल की टीम ने एक विशेष अभियान के तहत दो घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में एक शातिर स्नैचर और चेक बाउंस मामले की एक महिला आरोपित शामिल है। आरोपितों की पहचान 42 वर्षीय ललित कुमार और 63 वर्षीय लता शर्मा के रूप में हुई है।
उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों के जाल की मदद से इन अपराधियों का पीछा किया।
ललित पर झपटमारी-चोरी के मामले हैं दर्ज
टीम के हेड कॉन्स्टेबल कुलवंत सिंह को इन दो अपराधियों के बारे में सटीक गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें बनाईं और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।
एक टीम ने रजोकरी स्थित द निकुंज होटल के पास से 42 वर्षीय ललित कुमार को दबोच लिया। ललित पर झपटमारी और चोरी के मामले दर्ज हैं और उसे मई 2025 में द्वारका कोर्ट द्वारा घोषित अपराधी करार दिया गया था। उस पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खबरें और भी
दूसरी गिरफ्तारी में दूसरी टीम ने उत्तम नगर के शीश राम पार्क से 63 वर्षीय लता शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। लता शर्मा को चेक बाउंस के एक मामले में जुलाई 2025 में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। ललित कुमार रजोकरी का निवासी है और पूर्व में 3 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा। वहीं लता शर्मा निवासी शीश राम पार्क, उत्तम नगर की रहने वाली है।