Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    द्वारका पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गांजा तस्करों को पकड़ा, 4 किलो गांजा बरामद

    Updated: Mon, 18 May 2026 04:32 AM (IST)

    द्वारका जिला पुलिस ने "नशे पर लगाम, देश को सलाम" अभियान के तहत दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को विजय एनक्लेव से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 किलोग्र ...और पढ़ें

    द्वारका पुलिस को ड्रग तस्करों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता।

    द्वारका पुलिस को ड्रग तस्करों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता।

    HighLights

    1. द्वारका पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।

    2. गिरफ्तार आरोपियों से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

    3. एक आरोपी बांग्लादेशी मूल का, पहले भी पकड़ा गया था।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने नशे पर लगाम, देश को सलाम अभियान के तहत ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एंटी-बर्गरली सेल की टीम ने दिल्ली में गांजा सप्लाई करने आए दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

    पकड़े गए आरोपितों की पहचान जयपुर निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद अबुलखैर और हजरत निजामुद्दीन दरगाह निवासी 35 वर्षीय फजलू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित अबुलखैर का जन्म बांग्लादेश में हुआ था। वह 1980 में अपने परिवार के साथ अवैध रूप से भारत आकर जयपुर में बस गया था।

    पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई

    उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। एसआई विनोद को मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर विजय एनक्लेव इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया। जैसे ही दो संदिग्ध पीठ पर बैग टांगे दिखे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

    पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के बैग से 2-2 किलो गांजा बरामद हुआ। डाबड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    खबरें और भी

    राजस्थान और दिल्ली में गांजा सप्लाई करने लगा

    मुख्य आरोपित मोहम्मद अबुलखैर पहले भी केरल के पथनमथिट्टा में 2.2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार हो चुका था और अप्रैल 2025 में जेल से छूटा था। पश्चिम बंगाल के एक तस्कर के संपर्क में आकर वह केरल, राजस्थान और दिल्ली में गांजा सप्लाई करने लगा।

    वहीं, दूसरा आरोपित फजलू दिल्ली का ही रहने वाला है और निजामुद्दीन दरगाह में रहने के दौरान अबुलखैर के संपर्क में आया था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, जिसमें इन्हें गांजा की आपूर्ति करने वाला और दिल्ली में इनके खरीदारों के बारे में पुलिस अब जानकारी जुटा रही है।

    यह भी पढ़ें- 'भारत एक जीवंत लोकतंत्र, सभी को बोलने की आजादी'; अल्पसंख्यक और मीडिया अधिकारों के आरोपों को भारत ने नकारा