Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली में ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मां बोली- पुलिस ने लगाई छेड़खानी की धारा; युवक गिरफ्तार

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 04:57 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में ढाई साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी हिमांशु को चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले जाने के आरोप में गिर ...और पढ़ें

    पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू उस्मानपुर थानाक्षेत्र की एक काॅलोनी में पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अनदेखी करते हुए छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।

    बच्ची की मां ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला 22 वर्षीय युवक उनकी ढाई साल की बच्ची को अक्सर खिलाने लेकर जाता था। पिछले दिनों बेटी की तबियत खराब हुई। जब बेटी से उन्होंने पूछा तो उसने रोते हुए युवक की करतूत के बारे में बताया। महिला ने बताया कि उन्होंने खुद कई बार आरोपित को चाॅकलेट देने के बहाने बेटी को ले जाते देखा है लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आरोपित इस तरह की हरकत कर सकता है। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज तो की लेकिन छेड़छाड़ की धाराएं लगाई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।