विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रहेजा डेवलपर्स के प्रमोटरों के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल

By GauriEdited By: Shanu Sharma
Published: Fri, 06 Nov 2026 09:24 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स और उसके प्रमोटरों के खिलाफ ₹2399.65 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की मांग के साथ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. ED ने रहेजा डेवलपर्स के खिलाफ PMLA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

  2. ₹2399.65 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की मांग की गई।

  3. हजारों घर खरीदारों से ठगी का आरोप, रकम का दुरुपयोग हुआ।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। घर खरीदने का सपना दिखाकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये जुटाने और फिर फ्लैट का कब्जा नहीं देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है।

एजेंसी ने शुक्रवार को रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड, इसके मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन रहेजा और उनके परिवार के सदस्यों समेत 20 से अधिक लोगों व संस्थाओं के खिलाफ साकेत स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में आरोपपत्र दाखिल की है। इसमें 2399.65 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की मांग की गई है।

क्या है ईडी का आरोप?

ईडी के मुताबिक, कंपनी ने दिल्ली और गुरुग्राम में अपने विभिन्न प्रोजेक्ट के नाम पर करीब 4600 घर खरीदारों और निवेशकों से 2699 करोड़ रुपये जुटाए थे। इनमें रहेजा रेवांता, अटलांटिस, नवीन मीनार और द दिल्ली माल जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। आरोप है कि खरीदारों को समय पर कब्जा देने का वादा किया गया, लेकिन कई प्रोजेक्ट अब तक अधूरे हैं।

खरीदारों को न तो फ्लैट मिले और न ही उनकी रकम वापस की गई। ईडी का आरोप है कि खरीदारों से जुटाई गई रकम में से 1353.26 करोड़ रुपये निर्माण कार्य में खर्च नहीं किए गए। इसमें 1175.86 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट और एस्क्रो खातों से दूसरी गतिविधियों में भेजे गए, जबकि 177.40 करोड़ रुपये नकद लिए गए।

चार्जशीट में कई नाम शामिल

चार्जशीट में नवीन रहेजा के बेटे नयन, बेटी नयना सिंघानिया और पत्नी निर्मल रहेजा को भी आरोपी बनाया गया है। एजेंसी का दावा है कि खरीदारों की रकम दूसरी कंपनियों में भेजकर जमीन खरीदने में इस्तेमाल की गई।

जून में छापेमारी के बाद परिवार के सदस्यों ने समन के बावजूद जांच में सहयोग नहीं किया। सितंबर में साकेत की विशेष अदालत और अक्टूबर में दिल्ली हाई कोर्ट ने नयन रहेजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सैदुलाजाब में कार शोरूम में लगी आग, डिलीवरी के लिए खड़ी 6 गाड़ियां खाक; दो महिलाओं समेत 19 को बचाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।