विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्स पर सोनिया गांधी की फोटो पर मचा बवाल, दिल्ली पुलिस के पास पहुंचा मामला

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:35 PM (IST)

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने सोनिया गांधी की एआइ जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के खिलाफ ...और पढ़ें

एक्स पर सोनिया गांधी की फोटो पर बवाल, दिल्ली पुलिस के पास पहुंचा मामला। फोटो: आर्काइव

एक्स पर सोनिया गांधी की फोटो पर बवाल, दिल्ली पुलिस के पास पहुंचा मामला। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. कांग्रेस ने सोनिया गांधी की AI तस्वीर पर FIR मांगी।

  2. एक्स पर फर्जी तस्वीर को असली बताकर पोस्ट किया गया।

  3. तस्वीर को पहले ही AI जनित बताया जा चुका था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की एआई जनरेटेड तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने एक्स अकाउंट @Vi_kram92 के संचालक विक्रम सिंह और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

Sonia Gandhi 1

शिकायत के अनुसार, 22 अक्टूबर को एक्स पर अमेरिकी कारोबारी जेफ्री एपस्टीन के साथ सोनिया गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की गई थी।

इसके साथ लिखा गया था, 'आइंस्टीन फाइल्स से ये फोटो किसने लीक कर दी??'। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पोस्ट के जरिए फर्जी तस्वीर को अमेरिकी न्याय विभाग के आधिकारिक दस्तावेजों से लीक हुई असली तस्वीर के रूप में पेश किया गया।

दत्त ने दावा किया कि कई फैक्ट चेक संगठनों ने इसी वर्ष फरवरी में ही तस्वीर को एआई से निर्मित बताया था। शिकायत में पोस्ट और संबंधित डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है।

यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली की मंजूरी बरकरार, दिल्ली पुलिस ने रखीं 14 शर्तें; शाम 5 बजे तक करनी होगी खत्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।