विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगनहर बंद होने से पूर्वी दिल्ली में गहराया जल संकट, बेहाल हुए लोग

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:28 AM (IST)

गंगनहर बंद होने से पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत रही, जिससे लोगों को टैंकरों और बोतलबंद ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में जंल संकट से परेशान लोग ( एआई जेनरेटेड इमेज )

पूर्वी दिल्ली में जंल संकट से परेशान लोग ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली में गंगनहर बंद होने से पानी की किल्लत।

  2. लोगों ने टैंकरों और बोतलबंद पानी से काम चलाया।

  3. 8 नवंबर तक जारी रहेगी गंगाजल आपूर्ति में बाधा।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गंगनहर से गंगाजल की आपूर्ति बंद होने का असर शनिवार को पूरे दिन यमुनापार के कई इलाकों में देखने को मिला। सुबह से शुरू हुई पानी की किल्लत शाम तक बनी रही।

करावल नगर, यमुना विहार, खजूरी, लक्ष्मी नगर समेत पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई क्षेत्रों में लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल सका। कहीं कम दबाव के चलते घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा तो कहीं गंदा और काला पानी आने की शिकायत सामने आई।

लोगों को हो रही कई परेशानी

ऐसे में लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। कई स्थानों पर लोगों ने टैंकरों से पानी भरकर काम चलाया, जबकि पीने के पानी के लिए कई लोगों को बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा।

गंगनहर की वार्षिक मरम्मत के चलते मुरादनगर से भागीरथी जलशोधन संयंत्र को मिलने वाले गंगाजल की आपूर्ति आठ नवंबर तक बंद रहेगी। इस अवधि में दिल्ली जल बोर्ड यमुना के पानी को शोधित कर जलापूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।

लोगों को नहीं मिल पा रहा पर्याप्त पानी

गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने से करावल नगर, यमुना विहार, गोकुलपुरी, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, सीलमपुर, जाफराबाद, शास्त्री पार्क, ब्रह्मपुरी, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज और प्रीत विहार समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।

सुबह के समय लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिला। इसके बाद शाम की आपूर्ति के दौरान भी संकट से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। कुछ स्थानों पर गंदा और काला पानी आने की शिकायतें भी मिलीं।

टैंकरों से भरा पानी, पीने के लिए खरीदी बोतलें

पानी की किल्लत के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में खाना बनाने, सफाई और अन्य जरूरी कामों के लिए पानी जुटाना चुनौती बना रहा। जिन स्थानों पर टैंकर उपलब्ध हुए, वहां लोगों ने उनसे पानी भरकर काम चलाया।

वहीं, पीने के पानी की जरूरत पूरी करने के लिए कई लोगों ने बोतलबंद पानी खरीदा। लोगों को उम्मीद थी कि शाम की आपूर्ति में स्थिति सुधरेगी, लेकिन कई इलाकों में परेशानी बनी रही।

जिला विकास समिति के चेयरमैन जितेंद्र महाजन ने कहा कि लोगों को पानी की किल्लत से राहत दिलाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि यमुना के पानी को शोधित कर अधिक से अधिक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

आठ नवंबर तक प्रभावित रह सकती है आपूर्ति

गंगनहर की वार्षिक मरम्मत के चलते मुरादनगर से भागीरथी जलशोधन संयंत्र को गंगाजल की आपूर्ति आठ नवंबर तक बंद रहेगी।

इस दौरान यमुना के पानी को शोधित करके जलापूर्ति बनाए रखने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से उपलब्ध पानी का उचित इस्तेमाल करने और इसे व्यर्थ न बहाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- खतरे में मसूरी की कैरिंग कैपेसिटी: 25 साल पहले आईएएस अकेडमी की रिपोर्ट में दी थी चेतावनी... सुझाए थे 19 उपाय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।