दिल्ली-NCR में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक... जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण एलपीजी की कमी से दिल्ली-एनसीआर में लोग पीएनजी की ओर रुख कर रहे हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) नए पीएनजी कनेक्शन पर ₹5 ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी कनेक्शन की डिमांड बढ़ गई है। (एआई द्वारा निर्मित ग्राफिक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई है, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ रहा है। मध्य पूर्व से होने वाली एलपीजी आयात में कमी से दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है।
लोग अब पारंपरिक एलपीजी सिलेंडरों से मुक्ति पाने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं, क्योंकि यह सुरक्षित, सुविधाजनक और लंबे समय में किफायती साबित होता है। दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की प्रमुख प्रदाता कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने इस संकट को देखते हुए आकर्षक ऑफर लॉन्च किया है।
500 रुपये तक की छूट
कंपनी ने घोषणा की है कि 31 मार्च 2026 तक जो उपभोक्ता नया पीएनजी कनेक्शन लेते हैं या पहले से लिया हुआ कनेक्शन एक्टिवेट करते हैं, उन्हें अपने पहले बिल में 500 रुपये की छूट (फ्री गैस के रूप में) मिलेगी। यह एक बार की छूट है, जिसका लाभ घरेलू (डोमेस्टिक) और कमर्शियल दोनों तरह के उपभोक्ता उठा सकते हैं। यह स्कीम एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।
-1774184607168.jpg)
कैसे करें आवेदन
पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया काफी सरल और ऑनलाइन उपलब्ध है। उपभोक्ता आईजीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.iglonline.net पर जाकर 'New Connection' सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल ऐप, हेल्पलाइन नंबर 1800-102-5109 या कंपनी के अधिकृत केंद्रों के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आवेदन में नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी भरनी होती है।
खबरें और भी
ये भी पढे़ं: मुंबई में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक... जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
IGL की टीम करेगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन जमा होने के बाद आईजीएल की तकनीकी टीम आपके घर या ऑफिस का साइट विजिट करती है। टीम पाइपलाइन की उपलब्धता, सुरक्षा मानकों और पाइप बिछाने की संभावना का आकलन करती है। यदि इलाका पीएनजी नेटवर्क में कवर है, तो निरीक्षण सफल होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। आमतौर पर आवेदन से 7 से 15 दिनों के अंदर कनेक्शन लग जाता है, बशर्ते पाइपलाइन उपलब्ध हो।
क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेंट
आवश्यक डॉक्यूमेंट में पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड), पता प्रमाण (बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट), पासपोर्ट साइज फोटो और प्रॉपर्टी ओनरशिप प्रूफ या किराया समझौता शामिल हैं। ये दस्तावेज स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करने होते हैं। आवेदन के समय सिक्योरिटी डिपॉजिट और इंस्टॉलेशन चार्जेस का भुगतान ऑनलाइन करना पड़ता है।
-1774184677726.jpg)
कितना आता है खर्च
घरेलू कनेक्शन के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट लगभग 7000 रुपये (6000 इंस्टॉलेशन + 1000 कंजम्प्शन) है, जिसमें 15 मीटर तक पाइपलाइन शामिल होती है। अतिरिक्त पाइप के लिए अलग चार्ज लग सकते हैं। इंस्टॉलेशन चार्जेज 1000-2000 रुपये तक हो सकते हैं, लेकिन ऑफर के तहत पहले बिल में 500 रुपये की छूट मिलने से कुल खर्च में राहत मिलती है।
आवेदन का प्रोसेस
- इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की आधिकारिक वेबसाइट www.iglonline.net पर जाएं।
- अपने इलाके में पीएनजी की उपलब्धता चेक करें।
- फिर 'New PNG Connection' विकल्प चुनकर फॉर्म भरें।
- इसमें अपना नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी दें।
- अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- सिक्योरिटी मनी और इंस्टॉलेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
- इसके बाद आवेदन सबिमट करें।
पीएनजी के क्या हैं फायदे
पीएनजी चुनने के कई फायदे हैं - कोई सिलिंडर बदलने की जरूरत नहीं। सप्लाई में कोई रुकावट नहीं। यह पर्यावरण अनुकूल भी है और लंबे समय के लिए सस्ता भी पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जहां पीएनजी उपलब्ध है, वहां तुरंत स्विच करना चाहिए, क्योंकि वर्तमान संकट में एलपीजी की कीमतें और उपलब्धता प्रभावित हुई है। अधिक जानकारी के लिए आईजीएल की वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।