विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक फ्लैट में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बीए सेट से बुझाई

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:10 AM (IST)

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी के एक बंद फ्लैट में रविवार रात भीषण आग लग गई, जिससे घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक फ्लैट में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बीए सेट से बुझाई ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक फ्लैट में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बीए सेट से बुझाई ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. क्रॉसिंग रिपब्लिक के बंद फ्लैट में लगी भीषण आग।

  2. दमकलकर्मियों ने श्वसन सुरक्षा उपकरण पहनकर आग बुझाई।

  3. घरेलू सामान क्षतिग्रस्त, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी के टावर नंबर सात की दसवीं मंजिल पर रविवार रात एक बंद फ्लैट में भीषण आग लग गई। फ्लैट के अंदर आग की लपटों के साथ अत्यधिक धुआं भर गया।

सूचना पर क्रासिंग रिपब्लिक और कोतवाली अग्निशमन केंद्र से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता और धुएं को देखते हुए वैशाली अग्निशमन केंद्र से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी बुलाया गया।

कड़ी मशक्कत पर पाया आग पर काबू

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान फ्लैट में रखा घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकल टीम ने मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया। 10वीं मंजिल स्थित साकेत जैन के फ्लैट में रात आठ बजे आग की सूचना मिली।

घटना के समय स्वजन अलवर गए हुए थे। सोसायटी के लोगों ने बालकनी से आग लगी देख दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने अंदर धुआं होने के कारण श्वसन सुरक्षा उपकरण (बीए सेट) पहनकर फ्लैट के अंदर प्रवेश किया।

आग को फैलने से रोका गया

टीम ने सोसायटी में लगी अग्निशमन प्रणाली का भी प्रभावी इस्तेमाल किया। काफी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। दमकल विभाग की कार्रवाई से आग को आसपास के फ्लैटों और इमारत के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।

इस दौरान दमकलकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए फ्लैट में रखे एक्वेरियम से एक मछली को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे उसकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें- पटना में ग्रेविटी मॉल के पास लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने 40 लोगों को किया रेस्क्यू; दुकानों का सामान खाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।