विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद स्टेशन पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, दिल्ली-NCR की 5 EMU ट्रेन रहेंगी कैंसिल; कई के प्लेटफॉर्म बदले 

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:44 PM (IST)

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 पर जंग लगी पटरियों और क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने के लिए 10 दिनों का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

गाजियाबाद जाने वाली पांच ईएमयू ट्रेन रहेंगी कैंसिल। फोटो: आर्काइव

गाजियाबाद जाने वाली पांच ईएमयू ट्रेन रहेंगी कैंसिल। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. गाजियाबाद प्लेटफॉर्म 4 पर पटरियों और स्लीपरों का बदलाव।

  2. सुरक्षित रेल परिचालन के लिए 10 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक।

  3. दिल्ली से चलने वाली पांच ईएमयू ट्रेनें रद्द रहेंगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर जंग लगी पटरियों और क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने का काम किया जाएगा।

इसके लिए 10 दिनों का पावर और ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जा रहा है। इसके चलते गाजियाबाद में कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं, जबकि कई लोकल ट्रेनें रद रहेंगी।

सुरक्षित परिचालन के लिए बदली जाएगी पटरी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुरक्षित रेल परिचालन के लिए प्लेटफॉर्म संख्या चार की जंग लगी पटरियों और क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद ट्रेन परिचालन में सुधार होगा।

इन पांच ईएमयू ट्रेनों पर असर

काम के कारण दिल्ली से चलने वाली पांच ईएमयू ट्रेनों को अलग-अलग अवधि के लिए रद करने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन नंबर रद्द रहने की अवधि
नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू 64426 25.09.2026 से 04.10.2026
गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू 64429 25.09.2026 से 04.10.2026
पलवल-गाजियाबाद ईएमयू 64051 24.09.2026 से 03.10.2026
गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू 64437 25.09.2026 से 04.10.2026
पुरानी दिल्ली-साहिबाबाद 64438 25.09.2026 से 04.10.2026