विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार से नमो भारत ट्रेन लगाएगी 20 फेरे एक्स्ट्रा, दिल्ली-NCR में GRAP-2 के चलते NCRTC का फैसला

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:41 PM (IST)

दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता और गैप 2 प्रतिबंधों के कारण, नमो ट्रेन के 20 अतिरिक्त फेरे बुधवार से शुरू ...और पढ़ें

नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ाएगे। फोटो: आर्काइव

नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ाएगे। फोटो: आर्काइव

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंचने के कारण ग्रेप-2 के प्रतिबंध लग गए हैं। इसे ध्यान में रखकर मेट्रो के बाद नमो ट्रेन के भी फेरे बढ़ेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने बुधवार से नमो ट्रेन के 20 अतिरिक्त फेरे लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त फेरे सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक संपूर्ण कॉरिडोर पर होंगे।

नमो ट्रेन के 20 अतिरिक्त फेरे बुधवार से

NCRTC का कहना है कि यह पहल क्षेत्र में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखकर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए की गई है।

दिल्ली के साथ ही नमो कॉरिडोर के आसपास के अन्य शहरों में भी वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू किए गए उपायों के तहत 1 नवंबर से कुछ श्रेणियों के वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

ऐसे में सुविधाजनक, विश्वसनीय और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन विकल्पों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है।

मेट्रो और अन्य परिवहन साधनों से कनेक्टिविटी

नमो भारत स्टेशनों को दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेल, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और सिटी बस सेवाओं सहित परिवहन के विभिन्न साधनों के साथ एकीकृत किया गया है।

यात्री सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। मेट्रो के भी अतिरिक्त 40 फेरे लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर जाना है दिल्ली से भागलपुर, चेक करें विक्रमशिला, ब्रह्मपुत्र और स्पेशल ट्रेनों में सीटों का स्टेटस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।