विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में गिरफ्तार हुए हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया की क्राइम कुंडली, विदेश से कैसे चला रहे थे रंगदारी रैकेट

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:38 AM (IST)

हरियाणा एसटीएफ ने अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से विदेश में छिपे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका से ...और पढ़ें

अमेरिका में गिरफ्तार हुए हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया। AI जनरेटेड इमेज

अमेरिका में गिरफ्तार हुए हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. अमेरिकी एजेंसियों ने हरियाणा एसटीएफ के इनपुट पर कार्रवाई की।

  2. गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में पकड़े गए।

  3. दोनों को भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया अब तेज हुई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हरियाणा एसटीएफ ने विदेश में छिपे बैठे अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है। अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान में दो बड़े और कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिमांशु भाऊ ने हिमांशु सिगरोहा के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। वहीं नीरज फरीदपुरिया ने नीरज कौशिक के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। वह 2025 के आखिरी महीनों में पुर्तगाल से अमेरिका भी शिफ्ट हो गया था।

अमेरिका की एजेंसी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने हिमांशु और नीरज फरीदपुरिया की जानकारी जारी की है। हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए नाम बदले थे।

हरियाणा एसटीएफ के पुख्ता इनपुट्स के आधार पर यह कार्रवाई अमेरिकी एजेंसी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट और उसकी ईआरओ डिवीजन की मदद से की गई है। अब इन दोनों को भारत डिपोर्ट करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026-10-24 at 09.16.38 (1)

विदेश से चला रहा था रंगदारी रैकेट

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका के लास वेगास से दबोचा गया है। यह कई ऐसे फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था और वहां से भारत में रंगदारी रैकेट चला था। वह हांसी में जिम मालिक कपिल की हत्या समेत कई अन्य जघन्य मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

हरियाणा एसटीएफ, अमेरिकी प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है ताकि उसे जल्द से जल्द भारत लाकर कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

WhatsApp Image 2026-10-24 at 09.15.14 (1)

नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली और संगठित अपराध के दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं। उसका नाम कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में भी सामने आया था, और एनआईए उसके ठिकानों पर छापामारी भी कर चुकी है।

यह भाऊ गिरोह का सक्रिय बदमाश है। नीरज को 2012 के एक हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था और 2015 में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

WhatsApp Image 2026-10-24 at 09.17.40 (1)

2019 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह विदेश फरार हो गया था, जिसके बाद से एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं।

यह गिरफ्तारियां हरियाणा एसटीएफ द्वारा चलाए जा रहे उस व्यापक अभियान का हिस्सा हैं, जिसके तहत देश से लेकर विदेश तक बैठे गैंगस्टरों के नेटवर्क को तहस-नहस किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-24 at 09.17.40

एसटीएफ के आंकड़े

2026 में अब तक 12 अपराधियों का डिपोर्टेशन/एक्सट्राडिशन किया जा चुका है। 2019 से अब तक कुल 25 अपराधी वापस लाए गए हैं। वर्तमान में 14 गैंगस्टर विदेशों में हिरासत में हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई: अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अब तक 51 रेड कार्नर नोटिस , 138 लुक आउट सर्कुलर, 52 इंटरपोल रेफरेंस और 76 पासपोर्ट रद करने की कार्रवाई की गई है।

2026 में एसटीएफ ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 445 अपराधियों (जिनमें 232 गैंगस्टर और 48 इनामी बदमाश शामिल हैं) को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जबकि एनकाउंटर में 5 गैंगस्टर ढेर किए जा चुके हैं।

हरियाणा एसटीएस की इन सख्त कार्रवाइयों से साफ है कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां संगठित अपराध और विदेश में छिपे बैठे गैंगस्टरों के पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।