विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती ट्रेन में अगर बिगड़ जाए तबीयत तो कैसे मिलेगी मदद? समझिए पूरा प्रोसेस

Updated: Mon, 17 Aug 2026 04:12 PM (IST)

भारतीय रेलवे की यात्रा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कैसे करें। इस लेख में पूरा प्रोसेस जानिए।

चलती ट्रेन में रेलवे की मदद लें। AI जनरेटेड

चलती ट्रेन में रेलवे की मदद लें। AI जनरेटेड

HighLights

  1. रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर मदद लें।

  2. चिकित्सीय आपातकाल में विकल्प 1 का चयन करें।

  3. अन्य सेवाओं हेतु IVRS विकल्प उपलब्ध हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Indian Railway Emergency Helpline: भारत में रेल के सफर को आरामदायक माना जाता है। यही वजह है कि भारत में रोजाना 2 करोड़ से भी ज्यादा लोग ट्रेन से सफर करते हैं। लेकिन अधिकतर लोग मेडिकल एमरजेंसी आने पर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि वो कैसे रेलवे की मदद लें? आइए आपको इस लेख में बताएंगे कि मेडिकल एमरजेंसी आने पर रेलवे की मदद कैसे लें-

रेल से लंबे रूट का सफर करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि रेल से सफर करते समय कई बार लोग स्टेशन या ट्रेन के अंदर ज्यादा भीड़ होने की वजह से चोटिल हो जाते हैं। कई बार गर्मी के मौसम में कुछ लोगों को चक्कर तक आ जाते हैं। ऐसे में तुरंत रेलवे की मदद चाहिए होती है।

मदद के लिए क्या करें?

ट्रेन से सफर करते समय अगर किसी की तबीयत बिगड़ जाती है तो सबसे पहले भारतीय रेलवे की आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें और मदद के लिए अपना विकल्प चुनें। 24 घंटे चलने वाले इस हेल्पलाइन नंबर पर यात्री बेझिझक कभी भी कॉल करके रेलवे की मदद ले सकते हैं।

मदद के लिए चुनें विकल्प

रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करने के बाद आपको IVRS यानी इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम पर अपनी जरूरत के हिसाब से बस एक विकल्प चुनना होगा।

हेल्पलाइन 139 पर कॉल करने के बाद चुने ये विकल्प

ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन चिकित्सीय सहायता के लिए आपको नंबर 1 को चुनना होगा। इसके बाद दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे के प्रोसेस को करना होगा। प्रोसेस पूरा होने के बाद रेलवे आपकी सहायता के लिए मदद भेजेगा।

यह भी पढ़ें- 19 अगस्त से बदल जाएगा लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस का नाम, रेलवे का बड़ा फैसला

एमरजेंसी के अलावा अन्य मदद के लिए 

  • बटन 2 (रेल जानकारी व व्हीलचेयर): PNR स्टेटस, ट्रेन समय-सारणी और व्हीलचेयर बुकिंग के लिए।
  • बटन 3 (कैटरिंग सेवा): ट्रेन में भोजन व खान-पान से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए।
  • बटन 4 (सामान्य शिकायत): यात्रा से संबंधित किसी भी अन्य सामान्य समस्या को दर्ज कराने के लिए।
  • बटन 9 (शिकायत की स्थिति): पहले से दर्ज कराई गई शिकायत का करंट स्टेटस जांचने के लिए।