दिल्ली एयरपोर्ट पर आज से बड़ा बदलाव, बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत खत्म; डिजिटल हुआ पूरा प्रोसेस
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है, जिससे बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगवाने की जरूरत खत्म हो गई है।
-1779493502015-1788254834272-1788254842775_m.webp)
अब एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया को काफी आसान, तेज और डिजिटल बना दिया गया है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया अब डिजिटल हुई।
बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगवाने की अनिवार्यता खत्म।
यात्री स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे।
गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत ही काम की खबर सामने आई है। अब एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया को काफी आसान, तेज और डिजिटल बना दिया गया है।
सिस्टम में बड़ा बदलाव कर दिया
अगर आप अक्सर फ्लाइट से विदेश सफर करते हैं, तो आपने गौर किया होगा कि इमिग्रेशन क्लियरेंस के दौरान बोर्डिंग पास पर मुहर या स्टाम्प लगवाने के लिए कितनी लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। कई बार इस कागजी प्रक्रिया और स्टैम्पिंग के चक्कर में काफी वक्त बर्बाद होता था। लेकिन अब इस सिस्टम में बड़ा बदलाव कर दिया गया है।
क्या था पहले और अब क्या है?
- पहले की व्यवस्था: इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को अपने बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टाम्प लगवाना अनिवार्य होता था, जिसमें लंबी लाइनों और कागजी कार्रवाई के कारण काफी समय लगता था।
- अब की नई व्यवस्था: आज यानि एक सितंबर से प्रभावी होने वाली इमिग्रेशन प्रक्रिया में बोर्डिंग पास की स्टैम्पिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। यह बदलाव आव्रजन प्रक्रिया को डिजिटल रूप देने की दिशा में उठाया गया है।
यात्रियों के नजरिए से क्या होंगे फायदे और बदलाव?
- स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास: अब अंतरराष्ट्रीय यात्री अपने आव्रजन क्लियरेंस के दौरान सीधे अपने स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास या मोबाइल बोर्डिंग पास प्रस्तुत कर सकते हैं।
- ई-गेट्स की सुविधा: एफटीआई-टीटीपी में नामांकित यात्री अपने डिजिटल बोर्डिंग पास का उपयोग सीधे ई-गेट्स पर भी कर सकते हैं, हालांकि फिजिकल बोर्डिंग पास को भी स्वीकार किया जा रहा है।
- समय की बचत: स्टैम्पिंग का झंझट खत्म होने और प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने से आव्रजन प्रक्रिया बेहद तेज और सुचारू हो गई है, जिससे यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा और कतारों में इंतजार कम करना पड़ेगा।
पूरे देश में लागू होने वाली पैन-इंडिया पहल
यह आधुनिक शुरुआत आव्रजन प्राधिकरण द्वारा पूरे भारत में शुरू की गई एक पैन-इंडिया पहल का हिस्सा है। आईजीआई एयरपोर्ट पर एक ब्रिटिश एयरवेज के ग्राहक को आव्रजन प्रक्रिया में इस नवीनीकृत ई-बोर्डिंग पास सुविधा का उपयोग करने वाले पहले यात्री के रूप में मान्यता दी गई।
