Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जनरेटिव AI में करियर का सुनहरा मौका, IIT दिल्ली ने शुरू किए नए बैच के आवेदन

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:19 PM (IST)

    आईआईटी दिल्ली ने जनरेटिव एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह छह महीने का ऑनलाइन कार्यक्रम कार्यरत पेशेवरों और एआई म ...और पढ़ें

    आईआईटी दिल्ली ने जनरेटिव एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।

    आईआईटी दिल्ली ने जनरेटिव एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।

    HighLights

    1. आईआईटी दिल्ली का छह माह का जनरेटिव एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम।

    2. कार्यरत पेशेवरों, इंजीनियरों और एआई करियर के इच्छुक लोगों हेतु।

    3. एनएलपी, एलएलएम, मॉडल फाइन-ट्यूनिंग और व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के बढ़ते प्रभाव के बीच जनरेटिव एआइ में विशेषज्ञता हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आइआइटी दिल्ली ने नया अवसर उपलब्ध कराया है। संस्थान के निरंतर शिक्षा कार्यक्रम (सीईपी) के तहत छह माह के जनरेटिव एआइ सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आइआइटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    यह पूरी तरह ऑनलाइन संचालित होने वाला कार्यक्रम उन कार्यरत पेशेवरों, इंजीनियरों और डेटा साइंस व एआई के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो उद्योग की मौजूदा जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को उन्नत करना चाहते हैं।

    पाठ्क्रयम के दौरान प्रतिभागियों को जनरेटिव एआइ, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी), ट्रांसफार्मर मॉडल, लार्ज लैंग्वेज माडल (एलएलएम), माडल फाइन-ट्यूनिंग, रिस्पान्सिबल एआइ और वास्तविक परियोजनाओं पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं, बल्कि उद्योग में उपयोग होने वाली तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करना है।

    कोर्स में लाइव ऑनलाइन कक्षाओं के साथ हैंड्स-आन असाइनमेंट, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण और आइआइटी दिल्ली परिसर में आयोजित होने वाले वैकल्पिक ऑफलाइन सत्र भी शामिल किए गए हैं। संस्थान का कहना है कि यह पाठ्यक्रम तेजी से विकसित हो रहे एआइ क्षेत्र में पेशेवरों को नई तकनीकों से जोड़ने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक साबित होगा।

    खबरें और भी