Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मस्जिद के पास ढहाया अतिक्रमण, आगजनी और पत्थरबाजी के बाद तनाव; Video में देखें हालात

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 10:05 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के दौरान बवाल हो गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान कुछ लो ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधनी दिल्ली में हाईकोर्ट के निर्देश पर तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ढहाया गया तो बवाल खड़ा हो गया।

    कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.09.43

    मस्जिद के पास ढहाया अवैध निर्माण। जागरण

    बता दें कि देखते ही देखते बवाल बड़ा रूप से रहा है। वहीं, पथराव और आगजनी के बीच पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठी चार्ज भी किया गया।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.24.58

    मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। जागरण

    फैज इलाही मस्जिद छोड़ कर पूरे प्रांगण में 20 से ज्यादा बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.13.09

    पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग भी की। जागरण

    दिल्ली में रामलीला मैदान के पास हुए इस एक्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.53.33

    वहीं, तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों की संख्या और बढ़ा दी गई है।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.41.28

    मस्जिद के पास अवैध निर्माण को ढहाने के लिए मौके पर सात बुलडोजर मंगवाए गए थे।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.09.44

    बुधवार सुबह और बुलडोजर मौके पर बुलवाए गए। अब करीब 20 बुलडोजरों से मौके पर अवैध निर्माण ढहाया जा रहा है।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.41.27 (1)

    पुलिस के मुताबिक, इस अभियान को शुरू करने से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि कोई बवाल न हो। इसी के मद्देनजर कई जोन में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया था। स्थानीय शांति समितियों के सदस्यों के साथ समन्वय बैठकें भी की गई थीं।

     

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.41.28 (1)

    पथराव करने वाले कौन?

    पुलिस ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.43.00

    बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजघाट तक फ्लाईओवर रेलवे द्वारा बनाया जाना है, जिसके निर्माण में ये अतिक्रमण बाधा बन रहा था। फ्लाईओवर के लिए पीछे पिलर भी गढ़ चुके हैं। इसी निर्माण में यह अवैध निर्माण बाधा बन रहा था।

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.41.27