INDIA Bloc Rally Live: 'ज्ञानेश कुमार जाएंगे जेल, 2024 का चुनाव अवैध', रामलीला मैदान से राहुल का BJP पर बड़ा हमला
Congress Rally Live: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज रविवार को इंडिया ब्लॉक की महारैली हो रही है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश और ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
-1793530490050_m.webp)
दिल्ली के रामलीला मैदान से बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी। ANI
INDIA Bloc Congress Rally Live Updates: राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली शुरू हो गई है। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश और ममता ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। Ramlila Maidan Rally का पल-पल का अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें दैनिक जागरण के साथ...
मैंने इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी-भूपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रामलीला मैदान में हुई रैली में जितने लोग पहुंचें मैंने इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने इंडिया गठबंधन के मांग को दोहराते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों की एक ही बात है कि हम प्रजातंत्र का हनन नहीं होने देंगे। संविधान प्रजातंत्र की आत्मा है।
राहुल गांधी ने भविष्यवाणी की है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे देंगे-सलमान खुर्शीद
INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी ने भविष्यवाणी की है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने आज यह भी दावा किया कि वह जो कुछ भी कहते हैं, वह सच हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमने यह कार्यक्रम एक ही मकसद से आयोजित किया है। उनकी मांग है कि सरकार को जाना चाहिए। अब, अगर सरकार इन संकेतों को नहीं समझती है और कोई कदम नहीं उठाती है, तो आगे क्या होगा? यह आने वाले वक्त में पता चलेगा।
ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, 'मैं आपको बता रहा हूं, बेचारे ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते। मुझे बुरा लगता है कि ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं और रात को सो नहीं पाते। लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा जुर्म किया है, देश की आवाज और आत्मा को दबाने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने कहा कि हम नफरत या दुश्मनी वाले लोग नहीं हैं। हम प्यार करने वाले लोग हैं। हम इस देश में प्यार और भाईचारा वापस लाना चाहते हैं। यह प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी या नेता का नहीं है। यह एक साथ किया गया प्रोटेस्ट है। यह भारत का प्रोटेस्ट है, भारत की आवाज है।'
अलका लांबा का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस नेता अलका लांबा कहती हैं, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की कि यह रैली न हो, लेकिन लोग बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए।'
जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा था, और रहेगा: फारूक अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "...जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा। वे इसे अलग नहीं कर पाएंगे।" ये लोग मुसलमानों पर उंगली उठाते हैं और उन्हें पाकिस्तानी कहते हैं। मैं BJP और RSS से कहना चाहता हूं कि हमने भारत के लिए अपना खून दिया है। हमने पहले भी दिया, आज दे रहे हैं, और कल भी देंगे। यह अंबेडकर का संविधान है। यह भारत का संविधान है। हम सब बराबर हैं, और सबके पास बराबर वोट है। जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा। वे इसे अलग नहीं कर पाएंगे।"
देश में हो रही वोट चोरी: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, 'सालों से इस देश में वोट चोरी होती रही है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी हुई है।' उन्होंने कहा कि EVM के जरिए और वोटर लिस्ट से नाम हटाकर और जोड़कर वोट चुराए गए हैं।
ज्ञानेश कुमार को भेजेंगे जेल: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रामलीला मैदान से बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जेल भेजेंगे। ज्ञानेश कुमार के बाद मोदी और अमित शाह का नंबर होगा।
आप लोग संघर्ष करें, हम आपके साथ हैं: महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि रामलीला मैदान की भीड़ को देखकर लगता है कि बदलाव का समय आ गया है। ये लोग हिंदुत्व की बात करते हैं और राम मंदिर से चढ़ावा चोरी करते हैं। आप लोग संघर्ष करें, हम आपके साथ हैं।
हमने भारत के लिए खून दिया: फारूख अब्दुल्ला
फारूख अब्दुल्ला ने कहा, 'हमने भारत के लिए खून दिया है। आगे भी देंगे। भारत में रहने वाले सभी भारतीय हैं। हमें संविधान बचाना है।' उन्होंने कहा कि अपनी ताकत का इस्तेमाल कीजिए। भाजपा को जाना ही होगा।
चुप नहीं बैठेंगे, हम लड़ेंगे: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा, 'बंगाल एसआईआर का सबसे बड़ा पीड़ित राज्य है। हम चुप नहीं बैठेंगे, हम लड़ेंगे। ममता ने कहा कि भाजपा जाएगी, जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा जाने वाली है। ममता ने कहा कि सेव इंडिया, सेव डेमोक्रेसी। जेन जी भी साथ आए।
यूपी में 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट कटे: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा, 'रामलीला मैदान में विपक्ष को एकजुट होता देख अब भाजपा समर्थक भी कहने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट कट गए हैं। भाजपा अब सामने से चुनाव नहीं जीत सकती। बंगाल का चुनाव भी उन्होंने लूटा है। उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में भी यही सब हुआ। समाजवादी पार्टी की किसी भी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। आज रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है। उत्तर प्रदेश वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी बहुत बढ़िया करते हैं। जिन्होंने राम जी का धनुष चुराया है, चढ़ावा चोरी की है, वो सत्ता से बाहर जाएंगे।
सबको पता है कि शकुनि कौन है: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि वोट चोरों के लिए महाभारत का आयोजन किया है। सबको पता है कि शकुनि कौन है। ज्ञानेश पीएम मोदी का मोहरा है। इस पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। आरएसएस के लोगों का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। ये लोग हमें ज्ञान दे रहे हैं कि कौन वोट देगा, कौन नहीं। इन सभी को सबक सिखाने का समय आ गया है। रामलीला मैदान में आए सभी लोग संकल्प लें कि देश के लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे।
चुप बैठोगे तो 5 मिनट का भाषण दूंगा नहीं तो एक घंटे बोलूंगा: खरगे

खरगे ने कहा कि मोदी और अमित शाह अपने चेले को बैठाकर लोगों के वोट छीनने का काम कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार जब तक जाएंगे नहीं तो यह रुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक वो जाएंगे नहीं, हम चुप नहीं बैठेंगे। बीजेपी लोगों में फूट भी डाल रही है। वोट चोरी के जरिए खुद ही खुद को चुन रहे हैं। खरगे ने कहा, 'मोदी को हटाएंगे, लोकतंत्र को बचाएंगे।'
बीजेपी पर जमकर बरसे खरगे
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली शुरू हो गई है। रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि हम लड़ने वाले हैं, डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्री बचेगा।
रामलीला मैदान पर पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत अन्य दिग्ग्ज नेता भी पहुंचे गए हैं।
कुमारी शैलजा का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, 'आज रामलीला मैदान में लाखों लोगों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ है। राहुल गांधी के नेतृत्व में, पूरे इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं और लाखों समर्थकों ने आज एक गंभीर वादा किया है। हम इस देश में BJP और मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लाए गए हालात को जारी नहीं रहने देंगे। हम इस सरकार को गिरा देंगे; लोगों ने अपना फैसला कर लिया है।'
पूरे देश का मूड बदल रहा: सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, 'लोग दिल्ली में इंसाफ मांगने, डेमोक्रेसी बचाने और वोटों की चोरी रोकने आए हैं। पूरे देश का मूड बदल रहा है। यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ज्ञानेश कुमार ने जो काम किए हैं, वे गैर-कानूनी हैं। उन्हें जाना ही होगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'डेमोक्रेसी में लोग ही राज करते हैं। हम जीतें या हारें, लोगों को सबसे आगे रहना चाहिए। कांग्रेस एक गांधीवादी पार्टी है; हम अहिंसा, प्यार, स्नेह और सबको साथ रखने में विश्वास करते हैं। हम चाहते हैं कि डेमोक्रेसी बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमारे रिपब्लिक की खूबियां- जैसे इलेक्शन कमीशन की निष्पक्षता- बनी रहें।'
Delhi Chalo March: ज्ञानेश कुमार पर से उठा भरोसा: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, '...लोगों का चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार पर से भरोसा उठ गया है। हम नहीं चाहते कि यह आदमी एक गैर-निष्पक्ष साम्राज्य के तौर पर वोटर लिस्ट से 130 मिलियन नाम काटकर भारत का राजनीतिक भविष्य तय करने की कोशिश करे। आपको लोगों को वोट देने का अधिकार देना होगा...'
बीजेपी का सत्ता से जाने तय: अधीर रंजन
इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली में पहुंचे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में दिल्ली में ऐसी रैली कभी नहीं देखी। मुझे ऐसी किसी घटना के बारे में पता नहीं है। शायद यह बहुत पहले हुआ हो। लेकिन अभी के माहौल में, जब BJP सत्ता में है और PM मोदी सरकार में हैं, तो लोगों की भावनाओं की इतनी बड़ी लहर देखना, मैंने अब तक न तो सुना है और न ही ऐसा कुछ देखा है। इससे पता चलता है कि BJP के जाने के दिन तय हो रहे हैं। उनका जाना पक्का होता जा रहा है।
कुछ देर में शुरू होगी मेगा रैली
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, TMC लीडर ममता बनर्जी, RJD लीडर तेजस्वी यादव और दूसरे लोग मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक अपना मार्च शुरू करेंगे। थोड़ी देर में एक मेगा रैली शुरू होगी।
INDIA Bloc Rally: मंच पर राहुल गांधी का इंतजार
रामलीला मैदान में कांग्रेस सहित आईएनडीआईए के विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। ये अलग-अलग राज्यों से आए हैं। लेकिन दोपहर 1 बजे तक मंच खाली रहा। कोई नेता मंच पर नहीं पहुंचा। फिलहाल राहुल सहित बड़े नेताओं का इंतजार हो रहा है।
Congress Rally Live: रैली के लिए निकले दिग्गज नेता
विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता रैली में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं। उनका काफिला रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहा है।
Delhi Chalo March: महारैली पर क्या बोलीं इकरा हसन?
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा, 'जब जनता अपने हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरती है, जब उनका हर इंस्टीट्यूशन से भरोसा उठ जाता है, ठीक इसलिए क्योंकि आपने सिस्टमैटिक तरीके से हर जगह फ्री और फेयर इंस्टीट्यूशन के वजूद को खत्म कर दिया है, तो डेमोक्रेसी में लोगों के लिए यही एकमात्र रास्ता बचता है।' उन्होंने कहा कि यह हमारा फंडामेंटल राइट है। आज, हम सत्ता में बैठे लोगों को दिखाएंगे कि यह मुद्दा सिर्फ पॉलिटिकल पार्टियों तक ही सीमित नहीं है; यह एक ऐसा मुद्दा है जो इस देश के लोगों का है।"
Ramlila Maidan Rally: सांसद राजीव राय का बयान
रामलीला मैदान में 'INDIA' अलायंस की मेगा रैली पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, "वोटों की चोरी से सत्ता पर काबिज होने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि इस देश के लोग जाग चुके हैं। वे जनता की आवाज दबाकर हमेशा सत्ता में नहीं रह सकते। उनका जाना तय है, और यही डर इस डरपोक सरकार को हमारे नेताओं के घरों पर अलग-अलग जगहों पर रेड करने के लिए उकसा रहा है।
INDIA Bloc Rally: लेजर वैली पार्क से किया कूच
दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता लेजर वैली पार्क में एकत्रित हुए और वहां से एक साथ नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया।
रामलीला मैदान में जुटने लगे कार्यकर्ता
रामलीला मैदान में कांग्रेस व विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। कुछ देर बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मंच पर पहुंच जाएंगे।
DCP सेंट्रल रोहित क्या बोले?
विपक्ष ब्लॉक रैली के बारे में DCP सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि हमने पूरे इलाके को 200 से 250 CCTV कैमरों से कवर किया है। ऑर्गनाइजर का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम इस पूरे इलाके की सिक्योरिटी पक्का करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
हरियाणा से निकले कार्यकर्ता
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली में शामिल होने के लिए हरियाणा से कांग्रेस कार्यकर्ता निकल पड़े हैं।
रामलीला मैदान पहुंचेंगे कांग्रेस नेता
विपक्ष की महारौली को लेकर रविवार सुबह ही मल्लिकार्जुन खरगे के घर बाहर हलचल तेज हो गई। कुछ ही देर बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
अलर्ट मोड पर पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त ला एंड ऑर्डर देवेश चंद्र श्रीवास्तव रामलीला मैदान पहुंचे।
10 लाख लोगों के आने का दावा
INDI गठबंधन की ओर से इस रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस के पास 70 हजार लोगों के आने का ही इंटेलिजेंस इनपुट है।
200 से अधिक CCTV कैमरे लगे
दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दिल्ली की सुरक्षा में 4000 पुलिसकर्मी और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
