Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IGI एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित, ईरान में एयरस्पेस बंद होने से भारतीय एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 04:57 PM (IST)

    ईरान ने अचानक अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। भारत की एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की ...और पढ़ें

    ईरान ने अचानक अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। फाइल फोटो

    ईरान ने अचानक अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में जारी अशांति, विरोध प्रदर्शनों और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अचानक अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। भारतीय एयरलाइंस इंडिगो और एयर इंडिया ने भी यात्रियों को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कुछ फ्लाइट्स में देरी, रीरूटिंग या कैंसिलेशन की संभावना बताई गई है।

    ईरान का एयरस्पेस बंद होने का फैसला बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक कई घंटों के लिए लागू रहा, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ईरान के ऊपर से गुजरने वाली रूट्स पर प्रभावित हुईं। यह क्षेत्र यूरोप, अमेरिका और मध्य एशिया जाने वाली कई फ्लाइट्स के लिए महत्वपूर्ण कॉरिडोर है।

    WhatsApp Image 2026-01-15 at 5.20.07 PM

    Flightradar24.com के लाइव ट्रैकर से शाम 5.17 बजे (IST) लिया गया स्क्रीन ग्रैब

    ये फ्लाइट्स कैंसिल

    एयर इंडिया ने बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्र से गुजरने वाली फ्लाइट्स अब वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे उड़ान समय में वृद्धि और देरी हो सकती है। जहां रीरूटिंग संभव नहीं है, वहां कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल किया जा रहा है। एयर इंडिया ने कम से कम तीन अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स (दिल्ली-न्यूयॉर्क, दिल्ली-न्यूर्क और मुंबई-न्यूयॉर्क) को कैंसिल किया है।

    इंडिगो ने भी X पर पोस्ट कर कहा कि ईरान के अचानक एयरस्पेस बंद होने से उनकी कुछ अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। कंपनी की टीमें स्थिति की समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित यात्रियों को बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही हैं।

    खबरें और भी

    यात्रियों को सलाह

    यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इंडिगो की वेबसाइट पर जाकर फ्लेक्सिबल रीबुकिंग ऑप्शंस देखें या रिफंड क्लेम करें। यह स्थिति कंपनी के नियंत्रण से बाहर है, और यात्रा में हुई असुविधा के लिए खेद जताया गया है।

    उल्लेखनीय है कि यह बंदी ईरान में आर्थिक संकट और विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई से जुड़ी अशांति के कारण हुई है, जिसके चलते अमेरिका ने हस्तक्षेप की धमकी दी है।

    ईरान ने बाद में एयरस्पेस फिर से खोल दिया, लेकिन कई एयरलाइंस सतर्कता बरतते हुए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल कर रही हैं। यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी फ्लाइट स्टेटस चेक करें और एयरलाइंस से संपर्क में रहें।

    यह भी पढ़ें: ट्रंप का एक आदेश और धुआं-धुआं हो जाएगा ईरान, अटैक करने के लिए US के पास हैं ये 6 ऑप्शन