Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में ISI एजेंट और गैंगस्टर सहयोगी प्रवीण कुमार गिरफ्तार, विदेशी हथियारों की तस्करी का खुलासा

    Updated: Sun, 10 May 2026 05:39 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर प्रवीण कुमार उर्फ टिट्टू को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    ISI के एजेंट और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर प्रवीण कुमार उर्फ टिट्टू गिरफ्तार। फाइल फोटो

    ISI के एजेंट और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर प्रवीण कुमार उर्फ टिट्टू गिरफ्तार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ISI एजेंट प्रवीण कुमार उर्फ टिट्टू गिरफ्तार।

    2. गैंगस्टर रोहित चौधरी का करीबी सहयोगी है।

    3. विदेशी हथियारों की तस्करी में संलिप्तता उजागर।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एजेंट अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर और आतंकी मोड्यूल के एक और सदस्य प्रवीण कुमार उर्फ टिट्टू को गिरफ्तार किया है। वह दक्षिण दिल्ली का कुख्यात गैंग्सटर रोहित चौधरी का करीबी सहयोगी है।

    इसपर पूर्व में दो लाख का इनाम था। मकोका में बंद रोहित चौधरी पिछले साल मई में जमानत पर बाहर आया था। उसके बाद अक्टूबर में उसकी दुबई में शाहबाज अंसारी के साथ विदेशी हथियारों की डील हुई थी। डील होने के बाद प्रवीण के जरिये वह अंसारी से हथियार मंगवा रहा था।

    सूत्रों के मुताबिक अंसारी के साथ लिंक जुड़ने पर क्राइम ब्रांच ने जब रोहित चौधरी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की तब यूएपीए से बचने के लिए वह 2019 के फर्जी पासपोर्ट मामले में स्पेशल सेल में समर्पण करने की कोशिश कर रहा है।

    कुछ समय पहले क्राइम ब्रांच ने हथियारों की तस्करी व यूएपीए मामले में अंसारी के जीजा इमरान व नौनी नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया था। नौनी ने प्रवीण व रोहित को अंसारी से मिलवाया था। उसी के बाद से ये दोनों, अंसारी से हथियार मंगाने लगे थे।

    खबरें और भी

    शाहबाज के नेतृत्व वाले इस मोड्यूल को आइएसआइ का पूरा समर्थन प्राप्त है। यह मोड्यूल देश में बड़े पैमाने पर अत्याधुनिक विदेशी हथियारों की तस्करी और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में लिप्त है। पुलिस इस मामले में गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

    प्रवीण कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे आपरेशन में अबतक 14 की गिरफ्तारी हो चुकी है। उनके कब्जे से 25 विदेशी हथियार और 221 कारतूस बरामद हो चुके हैं। प्रवीण के पास से इटली निर्मित सेमी-आटोमैटिक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। एसीपी संजय कुमार नागपाल, इंस्पेक्टर मान सिंह व सुंदर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खिड़की एक्सटेंशन के रहने वाले प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया।

    प्रवीण कुमार का लंबा आपराधिक रिकार्ड है। वह आया नगर में प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा है, उसकी आड़ में वह गैंगस्टर रोहित चौधरी के लिए विवादित संपत्तियों पर कब्जा करने और अवैध प्लाटिंग का काम करता है। रोहित का वह दाहिना हाथ माना जाता है। रोहित पर पहले चार लाख का इनाम था।

    उसे कई साल पहले मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पिछले साल उसे जमानत मिल गई थी। जेल में रहने के दौरान प्रवीण की मुलाकात निशांत अरोड़ा से हुई थी, जिसके बाद उसने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से विदेशी हथियारों की खेप मंगवाना शुरू कर दिया। प्रवीण पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी और मकोका जैसे गंभीर धाराओं के तहत दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आठ मामले दर्ज हैं।

    इस सिंडिकेट का मुख्य उद्देश्य विदेशी हथियारों के दम पर दिल्ली-एनसीआर के बिल्डरों, सट्टेबाजों और प्रापर्टी डीलरों से रंगदारी वसूलना है। प्रवीण न केवल उगाही में शामिल था, बल्कि गिरोह के लिए फंड जुटाने व सट्टेबाजी और जुए में पैसा लगाने का काम करता था।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली AIIMS में मिर्गी मरीजों को बड़ी राहत, महंगी जांचें फ्री होने के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं