दिल्ली में आईएसआईएस-अलकायदा आतंकी लकी अहमद गिरफ्तार, पाकिस्तान भागने की कर रहा था तैयारी
आंध्र प्रदेश पुलिस ने दिल्ली स्पेशल सेल के सहयोग से रोहिणी से 19 वर्षीय आतंकी लकी अहमद को गिरफ्तार किया है। वह आईएसआईएस और अलकायदा इंडिया सब कॉन्टिनें ...और पढ़ें
-1774550468597_m.webp)
रोहिणी से आतंकी संगठन आइएसआइएस और अलकायदा इंडिया सब कॉन्टिनेंट का आतंकी गिरफ्तार।
HighLights
रोहिणी से 19 वर्षीय आतंकी लकी अहमद गिरफ्तार।
आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़ा, पाकिस्तान जाने की फिराक में।
भारत विरोधी पोस्ट, कट्टरपंथ फैलाने में सक्रिय था।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आंध प्रदेश पुलिस की टीम ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सहयोग से रोहिणी से आतंकी संगठन आईएसआईएस और अलकायदा इंडिया सब कान्टिनेंट के 19 साल के आतंकी लकी अहमद को गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तान जाने की फिराक में था। रोहिणी का रहने वाला लकी अहमद एक गेमिंग एप के जरिये आतंकी संगठनों के इंटरनेट मीडिया हैंडलर से जुड़ा था।
भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की बात कही
इसके बाद उसे आईएसआईएस ने अपने संगठन से ऑनलाइन जोड़ लिया था। उसने अपने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में आईएसआईएस का झंडा लगाया और राष्ट्रगान व राष्ट्रीय ध्वज का अनादर किया। इतना ही नहीं इसने आईएसआईएस की तारीफ भी की और नफरत फैलाते हुए भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की बात कही। आतंकी लकी को आगे इंटरनेट मीडिया ग्रुपों से टास्क मिलने वाला था, इससे पहले उसे पकड़ लिया गया।
उसका मकसद युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाना
आंध्र प्रदेश पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई। हाल में ही आंध्र प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 12 संदिग्ध गिरफ्तार हुए थे, जिनका ताल्लुक आइएसआइएस और अल कायदा से था। इनमें से तीन आंध्र प्रदेश के थे। इन तीन आतंकियों की पहचान मोहम्मद रहमतुल्लाह शरीफ, मिर्जा सोहेल बेग और मोहम्मद दानिश के रूप में हुई थी।
स्पेशल सेल का कहना है कि इन्होंने 'अल मलिक इस्लामिक यूथ' नाम से एक ग्रुप बनाया था, जिसका मकसद युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाना और 'गजवा-ए-हिंद' जैसी विचारधारा को बढ़ावा देना था।
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित एक महीने के भीतर ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रहे थे और अन्य युवाओं को भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान जाकर ट्रेनिंग लेने के लिए उकसा रहे थे। फिलहाल पुलिस और एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।