ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने से पीछे हटीं जैक्लिन फर्नांडीज, ईडी ने किया था विरोध
अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अपनी अर्जी वापस ले ली है। ...और पढ़ें

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले की सुनवाई में नया मोड़

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अपनी अर्जी अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज ने वापस ले ली है। जैक्लिन के अधिवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि पटियाला हाउस के विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा के सामने दायर अपनी अर्जी जैक्लिन ने वापस ले ली है।
जैक्लिन ने यह कदम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी अर्जी का विरोध करने के एक दिन बाद उठाया। ईडी ने जैक्लिन की अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि आरोपित सुकेश के आपराधिक इतिहास के बारे में पता होने के बावजूद वह नियमित रूप से उसके संपर्क में बनी रहीं थीं। इतना ही नहीं सुकेश द्वारा अपराध से हासिल कमाई की जैक्लिन बड़ी लाभार्थी रहीं हैं और उन्होंने महंगे तोहफे और सामान स्वीकार किए थे।