Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में पत्नी से झगड़ा के बाद युवक ने ससुराल में घर के बाहर खुद को आग लगाई, मौत

    Updated: Wed, 20 May 2026 02:00 AM (IST)

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में वैवाहिक विवाद के चलते एक युवक ने ससुराल के बाहर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस इस घटना की आत्महत्या या साजिश ...और पढ़ें

    पत्नी से झगड़ा के बाद युवक ने ससुराल के बाहर लगाई खुद को आग।

    पत्नी से झगड़ा के बाद युवक ने ससुराल के बाहर लगाई खुद को आग।

    HighLights

    1. युवक ने जहांगीरपुरी में ससुराल के बाहर खुद को आग लगाई।

    2. वैवाहिक विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया, मौत हुई।

    3. पुलिस आत्महत्या या साजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

    संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में ससुराल में घर के बाहर युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। झुलसने के कारण युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। आठ-नौ महीने पहले दोनों जीवन साथी डॉट काम के जरिए संपर्क में आए और दो अप्रैल 2026 को शादी की थी। शादी के चंद दिनों बाद विवाद शुरू हो गया और यह विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने ससुराल में घर के बाहर के खुद को आग लगा ली।

    सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे जहांगीरपुरी में गली में आग की लपटों से घिरे एक युवक की चीख पुकार के बाद अफ़रा-तफरी मच गई। चीखने की आवाज सुनने के बाद कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जाता है कि युवक अपनी ससुराल पहुंचा तो दरवाजा न खोलने के बाद उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

    पुलिस ने पीड़ित शख्स को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया

    पुलिस के मुताबिक महिंद्रा पार्क थाना पुलिस को जहांगीरपुरी में आग लगने के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दीपांश चौधरी नाम का शख्स जली हुई हालत में पाया गया। उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जांच में पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन कहा-सुनी के बाद युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की धमकी दी और बाद में अपनी पत्नी के घर के बाहर खुद को आग लगा ली।

    खबरें और भी

    पत्नी ने गला दबाकर मारने की कोशिश का लगाया आरोप

    उधर, मृतक की पत्नी नेहा का कहना है कि वह शादी के कुछ दिनों के बाद से मारपीट कर रहे थे। 19 अप्रैल को उत्तम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। काउंसलिंग के बाद उसके साथ मारपीट की और उसे गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पति लगातार उसे धमकी देता रहा। कल वह मेरे कपड़े देने के बाद घर आया। जब मैं नीचे गली के पास कपड़े लेने गई तो मेरा मोबाइल छीनकर भाग गया।

    इस संबंध में पुलिस को शिकायत की। बाद में वह घर आया तो दरवाजा न खोलने पर उसने खुद को आग लगा ली। फिलहाल पुलिस घटना के बाद पत्नी व उसकी मां से पूछताछ कर रही है। यह आत्महत्या का मामला है या फिर कोई साजिश, पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

    मृतक और उसकी पत्नी के बीच शादी को लेकर झगड़ा चल रहा

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच शादी को लेकर झगड़ा चल रहा था और पहले सीएडब्ल्यू सेल में शिकायत की गई थी। घटना वाले दिन, झगड़े के बाद, मृतक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की धमकी दी और बाद में अपनी पत्नी के घर के बाहर खुद को आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में दिन भर की बंदी के बाद शाम से खुल जाएंगी दवा दुकानें, RDCA ने लिया फैसला