विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामिया परिसर में प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला, 8 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:06 PM (GMT+05:30)

जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की वजह से 8 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।

जामिया मिलिया इस्लामिया, जागरण आर्काइव।

जामिया मिलिया इस्लामिया, जागरण आर्काइव।

HighLights

  1. जामिया में 8 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन कक्षाएं।

  2. परिसर में चल रहे प्रदर्शनों के कारण लिया फैसला।

  3. दीवाली बाद सामान्य कक्षाओं पर होगा विचार।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में चल रहे प्रदर्शन के बीच  प्रशासन ने 8 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का आदेश जारी किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक आठ नवंबर तक कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। दीवाली की छुट्टियों के बाद हालत को देखते हुए कक्षाओं को आम तरीके से चलाने पर विचार किया जाएगा।

ऑनलाइन मोड में होगी मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं

इसके साथ ही जामिया की द्वितीय मिड सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी। प्रशासन ने छात्रों को इस व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

 छात्रों द्वारा लगातार छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से सोमवार को चुनाव कराने का एलान भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में देर रात घूमना पड़ेगा महंगा, रात 12 बजे के बाद पार्किंग के लिए देना होगा दोगुना चार्ज

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ नमो भारत का देश भर में डंका, 'बेस्ट पैसेंजर सर्विसेज' और 'बेस्ट एग्जीबिटर' का अवार्ड जीता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।