विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामिया में तनाव के बीच लगी धारा 163, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने खुद को पॉलिटेक्निक भवन में किया लॉक; मार्च का एलान

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:22 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 27 Oct 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

जामिया मिलिया इस्लामिया में चल रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है, जिससे भीड़ पर ...और पढ़ें

जामिया के आसपास पुलिस ने नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लगा दी है।

जामिया के आसपास पुलिस ने नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लगा दी है।

HighLights

  1. जामिया परिसर में पुलिस ने नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लगाई.

  2. छात्रों ने ओखला हेड से कुलगुरु आवास तक मार्च का ऐलान किया.

  3. प्रदर्शनों के बीच ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का आदेश जारी हुआ.

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में चल रहे प्रदर्शन के बीच मंगलवार को जामिया के आसपास पुलिस ने नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लगा दी है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की भीड़ पर पाबंदी लगा दी गई।

इस बीच पुलिस की ओर से जबरन उठाये जाने की आशंका के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने खुद को पॉलिटेक्निक भवन में लॉक कर लिया है। बाकी छात्र भी धरनास्थल से तितर-बितर हो गए हैं। इधर, छात्रों ने 3 बजे मार्च का एलान कर पुलिस के सामने समस्या खड़ी कर दी है।

भूख हड़ताल कर रहे छात्रों का एलान है कि मार्च के लिए छात्र-छात्राएं ओखला हेड पर जुटेंगे। यह मार्च ओखला हेड से कुलगुरु आवास तक निकालने की घोषणा की गई है। उधर, प्रशासन ने 8 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का आदेश पहले से ही जारी कर रखा है।

यह भी पढ़ें- जामिया में छात्र संघ चुनाव का 20 साल से हो रहा इंतजार, नए वादों से क्या बन सकेगी बात?

यह भी पढ़ें- जामिया में छात्रसंघ चुनाव का एलान: फिर भी भूख हड़ताल पर क्यों बैठे छात्र? ड्राफ्ट तैयार होने के बाद होगा इलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।